कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने बनाया डोसा, रैली में इंदिरा से की राहुल की तुलना, कहा- संसद में वापस पहुंचेंगे राहुल

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने बनाया डोसा, रैली में इंदिरा से की राहुल की तुलना, कहा- संसद में वापस पहुंचेंगे राहुल

Chikkamagaluru. कर्नाटक में चुनावी बयार अपने पूरे शबाब पर है, बीजेपी-कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर तीनों खेमों में चुनाव प्रचार की भागमभाग लगी हुई है। इसी बीच कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए पहुंची कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने मैसूर के एक रेस्तरां के किचन में अपने हाथों से डोसा बनाकर खाया। सोशल मीडिया में उनकी यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। यहां उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की। 





श्रृंगेरी में ली आमसभा





प्रियंका गांधी ने चिकमंगलूर जिले के श्रृंगेरी में जनसभा ली। यहां उन्होंने राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने के मुद्दे पर विचार व्यक्त किए। प्रियंका बोलीं- इंदिरा गांधी के ऊपर भी एक केस लाद दिया गया था और उन्हें संसद से निकाला गया था। आप लोग उन्हें संसद में वापस ले आए। आज उनके पोते राहुल पर भी फर्जी केस डालकर संसद से निकाल बाहर किया। प्रियंका ने कहा कि राहुल को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। 







  • यह भी पढ़ें 



  • नरोत्तम का आरोप- 2018 में कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ बुलवाकर लिए थे वोट






  • दादी इंदिरा को किया याद





    प्रियंका गांधी ने चिकमंगलूर की जनता से कहा कि आप सभी इंदिरा गांधी को जानते हैं। उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी की वजह से है। प्रियंका ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा कि देश में ऐसा कोई नहीं होगा जो हमारे पीएम के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र नहीं चाहता है। 





    चिकमंगलूर से जीती थीं इंदिरा





    आपातकाल के बाद रायबरेली से मिली हार के बाद इंदिरा गांधी ने कर्नाटक की चिकमंगलूर सीट से ही चुनाव लड़ा था, वे यहां से जीतकर संसद पहुंची थीं। साल 2004 में सोनिया गांधी ने भी कर्नाटक के वेल्लारी से चुनाव जीता था। हालांकि इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने ही बाद में कर्नाटक की अपनी सीटों से इस्तीफा दे दिया था। 



    कहा- संसद में वापस पहुंचेंगे राहुल प्रियंका गांधी ने बनाया डोसा said- Rahul will return to Parliament Priyanka Gandhi made dosa कर्नाटक चुनाव प्रियंका गांधी Karnataka elections priyanka gandhi