सोनिया के बाद अब प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
सोनिया के बाद अब प्रियंका गांधी कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

New Delhi. धीरे-धीरे अब गांधी परिवार की कोरोना की चपेट में आने लगा है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होनी की खबर आई थी। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को ही लखनऊ से दिल्ली लौटी थीं। वो दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं। 





प्रियंका ने ट्वीट कर जानकारी दी



प्रियंका गांधी ने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।





पीएम मोदी ने की सोनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 





आइसोलेशन में सोनिया गांधी



इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं। उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं। सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वो पॉजिटिव आईं। फिलहाल सोनिया गांधी भी आइसोलेशन में हैं। उम्मीद है कि 8 जून से पहले सोनिया ठीक हो जाएंगी, क्योंकि उस दिन नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ी पूछताछ के लिए सोनिया को ईडी दफ्तर जाना है।


Priyanka Gandhi sonia gandhi Priyanka Gandhi corona positive Priyanka Gandhi corona देश में कोरोना केस सोनिया गांधी कोरोना प्रियंका गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी कोरोना sonia gandhi corona priyanka gandhi Priyanka Gandhi hindi news