पुणे पोर्श कांड : सामने आई पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही

Dolly patil | May 24, 2024, 16:24 IST
Share
porcge
porcge

पुणे में एक 17 साल के लड़के ने 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में अपनी पोर्श कार ( porsche car ) से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था। जिसके कारण उन दोनों कि मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुणे में एक 17 साल के लड़के ने 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में अपनी पोर्श कार ( porsche car )से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था। जिसके कारण उन दोनों कि मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी कार चालक रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है। इसी के साथ महाराष्ट्र के पुणे पोर्श कांड ( pune porsche incident )में अब पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल पोर्श कार से दो लोगों को कुचलने की घटना के बाद यरवदा पुलिस स्टेशन के दो अफसर घटनास्थल पर पहुंचे थे। लेकिन वो दोनों ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना नहीं दी थ।

दोनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस घटना के दौरान जोन-1 के डीसीपी गिल भी नाइट राउंड पर थे। लेकिन उन्हें इस हादसे की कोई जानकारी नहीं दी गई,क्योंकि इन दोनों अफसरों ने कंट्रोल रूम को सूचित ही नहीं किया था। इसी के साथ कहा जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले पुणे एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाबालिग आरोपी के पिता के उन दावों पर साफ-साफ कहा था कि सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि नाबालिग आरोपी ने अपने घर से गाड़ी बाहर निकाली थी। इसके साथ ही उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज किया कि नाबालिग को घटना के बाद कस्टडी में पिज्जा और बरगर खिलाया गया था। इसी के साथ उन्होंने ऐसा बताने के प्रयास किए थे कि नाबालिग घटना के समय गाड़ी नहीं चला रहा था... बताया गया था कि उसकी जगह कोई और गाड़ी चला रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हम ड्राइवर पर सबूतों को नष्ट करने के लिए एफआईआर में धारा 201 जोड़ने जा रहे हैं।

नाबालिग पर वयस्क की तरह केस चलाने की मांग

इस मामले में पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि नाबालिग आरोपी पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इसके लिए पुलिस ने ऊपरी अदालत से अनुमति मांगी है। पुलिस कमिश्नर का यह बयान आरोपी नाबालिग को जमानत दिए जाने पर नाराजगी के बीच आया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ( गैर इरादतन हत्या ), 304ए ( लापरवाही से मौत ) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Porsche car
  • पोर्श कार
  • एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल
  • पुणे पोर्श कांड
  • pune porsche incident
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड