पंजाब में बाढ़, बचाव के लिए सेना उतरी, हिमाचल में भारी बारिश, एमपी के उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर

Sandeep Kumar | Aug 28, 2025, 16:41 IST
Share
punjab-flood-army-rescue
punjab-flood-army-rescue

पंजाब, हिमाचल, कर्नाटक, और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब के 7 जिलों और 150 गांवों में बाढ़ आई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में जानमाल का नुकसान हुआ है

Weather Report: पंजाब, हिमाचल, कर्नाटक, और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब में 7 जिलों और 150 से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई है, जबकि सेना ने एम्फीबियस गाड़ियों से रेस्क्यू अभियान चलाया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण जानमाल का नुकसान हुआ है।

कर्नाटक में भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सरकार और राहत टीमें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में गुरुवार से तेज बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। भोपाल में दोपहर बाद मौसम बदला और अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।

ये भी पढ़े...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में वेदर सिस्टम मजबूत, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

a587fa8f-a82
a587fa8f-a82


एमपी में झमाझम बारिश

मध्यप्रदेश में गुरुवार से तेज बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। भोपाल में दोपहर बाद मौसम बदला और अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। पीएचक्यू के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा पानी से भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।

ये भी पढ़े...मौसम पूर्वानुमान (28 अगस्त) : एमपी में छाएंगे बादल, उत्तर भारत में हल्की बारिश तो दक्षिण में आंधी-तूफान की संभावना

क्षिप्रा नदी उफान पर

उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है और घाटों पर बने मंदिर डूब गए हैं। रायसेन में भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। धार के मनावर में सुबह तेज बारिश हुई। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले परेशान हुए। मनावर के मान डैम के गेट खोल दिए गए हैं। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी के कारण खरगोन, खंडवा और 10 अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

8c40631b-10a
8c40631b-10a


पंजाब में बाढ़ का संकट

पंजाब में लगातार मूसलधार बारिश के कारण 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राज्य में रावी, ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। इन जिलों में 150 से अधिक गांव पानी में डूब गए हैं।

सेना ने अजनाला क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली है, और एम्फीबियस गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये गाड़ियाँ जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम होती हैं, जिससे बाढ़ के पानी से लोगों को बाहर निकालने में मदद मिल रही है।

ये भी पढ़े...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, बदला-बदला रहेगा आज का मौसम

बाढ़ और भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में मूसलधार मानसूनी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मच गई है। अब तक 310 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 369 लोग घायल हैं। राज्य में 534 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है, और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कुल्लू और मंडी जिलों में सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

साथ ही, 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के कारण मार्गों पर यात्रा करना मुश्किल हो रहा है।

b337ab1c-bce
b337ab1c-bce


कर्नाटक में मंजीरा नदी का उफान

कर्नाटक के बीदर जिले में मंजीरा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां के निवासियों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।

रेल और सड़क सेवा प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाईवे (NH-44) पर एक हिस्से को बारिश ने बहा दिया है, और हाईवे अब भी बंद है। इससे जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करना मुश्किल हो गया है।

रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है, लेकिन रेलवे ट्रैक और पुल बाढ़ के पानी में बहने से यातायात प्रभावित हुआ है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • weather report
  • MP Weather update
  • भारी बारिश
  • मौसम
  • बाढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • क्षिप्रा नदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज