राहुल गांधी ने खरगोन के खेरदा से शुरू की यात्रा, आज ओंकारेश्वर में दर्शन और नर्मदा पूजा करेंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राहुल गांधी ने खरगोन के खेरदा से शुरू की यात्रा, आज ओंकारेश्वर में दर्शन और नर्मदा पूजा करेंगे

BHOPAL. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 25 नवंबर को तीसरा दिन है। उन्होंने खरगोन के खेरदा गांव से शुरुआत की। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। आज राहुल 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे।



यात्रा के दौरान खेत में अचानक एक पैरामोटर गिर पड़ा, जिससे हड़कंप मच गया। खरगोन पुलिस को बगैर बताए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। यात्रा शुरू होने के 4 किलोमीटर बाद पैरामोटर देख पुलिस ने उड़ान रुकवा दी। 2 पैरामोटर उड़ने थे। एक यात्रा के ऊपर उड़ रहा था। दूसरा अचानक उड़ते ही खेत में गिर गया। इस पर पुलिस ने तुरंत रोक लगाई।



publive-image



आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं




  • राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला नागदा से पकड़ाया, उप्र के रायबरेली का निवासी है



  • 20 हजार वर्गफीट में लगा पंडाल, यहीं राहुल और कार्यकर्ता खाना खाएंगे



    25 नवंबर को राहुल का काफिला इंदौर-इच्छापुर हाईवे से निकला। भानबरड में दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। हाईवे से लगे एक खेत में करीब 20 हजार वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता लंच करेंगे। राहुल भानबरड से शाम को सनावद पहुंचेंगे। नर्मदा पूजन के बाद यात्रा का समापन कर वे नाइट स्टे के लिए खंडवा के मोरटक्का रवाना होंगे। कल यानी 26 नवंबर को यात्रा मोरटक्का पुल से होती हुई बड़वाह पहुंचेगी। यहां बनिहार में सुबह 11 बजे मॉर्निंग ब्रेक होगा। बलवाड़ा होते हुए यात्रा शाम को महू पहुंचेगी। यहां राहुल संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि देंगे। ​




    publive-image

    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ ने खरगोन जिले के धनगांव में टी ब्रेक लिया। तीनों नेता चाय की चुस्कियों के बीच बात करते दिखे।



    एमपी में भारत जोड़ो यात्रा MP Congress in Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra News Rahul Priyanka in MP भारत जोड़ो यात्रा न्यूज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा में एमपी कांग्रेस Bharat Jodo Yatra in MP एमपी में राहुल प्रियंका
    Advertisment