राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन, कल महाकाल मंदिर में साष्टांग किया, बोले- छोटे दुकानदार, मजदूर असली तपस्वी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन, कल महाकाल मंदिर में साष्टांग किया, बोले- छोटे दुकानदार, मजदूर असली तपस्वी

UJJAIN. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 30 नवंबर को 8वां दिन है। कल यानी 29 नवंबर को उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए। यहां राहुल ने भगवान को साष्टांग (जमीन पर पूरा लेटकर) प्रणाम किया। उज्जैन में उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। 'जय महाकाल' बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। करीब 25 मिनट के अपने भाषण में राहुल ने कई बार तपस्वी और तपस्या शब्द बोले। राहुल ने कहा कि भारत देश तपस्वियों का देश हैं। हिंदू धर्म में तपस्वियों की पूजा की जाती है। उनका आदर किया जाता हैं। राहुल ने गरीब, मजदूरों, किसानों, युवाओं और छोटे दुकानदार को असली तपस्वी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन तपस्वियों के लिए कुछ नहीं करती, लेकिन एक दो लोग जो मोदी जी की पूजा करते हैं, उन्हें सब मिल जाता है।



राहुल बोले- मोदी ने जीएसटी-नोटबंदी लाकर रीढ़ तोड़ दी



राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे आकर नोटबंदी की थी और रात 12 बजे जीएसटी लागू किया। ये दोनों पॉलिसियां नहीं थी, बल्कि कैश फ्लो को खत्म करने का हथियार हैं। आज देश का नुकसान हो रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और मिल भी नहीं सकता, क्योंकि नोटबंदी, जीएसटी ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की यात्रा नहीं, हिंदुस्तान की यात्रा है। किसानों, मजदूरों, युवाओं और मीडिया की यात्रा है। सभी अपने-अपने स्तर पर इसमें मदद कर रहे हैं।



publive-image



कमलनाथ बोले- सौदा करके हमारी सरकार गिरा दी



कमलनाथ ने कहा कि राहुल जी, आप जिस प्रदेश में आए वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय में नंबर वन है। भारत की संस्कृति जोड़ने की है, ये शहर (शहर) उसी संस्कृति का प्रतीक है। भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा के लिए है, हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की यात्रा है। महाकाल मंदिर के लिए हमने साढ़े 3 सौ करोड़ दिए। मोदी जी आए जैसे उनकी योजना है। सौदे से हमारी सरकार गिरा दी। मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।



publive-image


राहुल भाषण मोदी पर निशाना राहुल महाकाल दर्शन Bharat Jodo Yatra News Rahul Mahal Darshan भारत जोड़ो यात्रा न्यूज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra Rahul Speech modi govt target