सुरक्षा के मुद्दे पर रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अवंतीपोरा से शुरू, महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं, प्रियंका भी जुड़ सकती हैं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
सुरक्षा के मुद्दे पर रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अवंतीपोरा से शुरू,  महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं, प्रियंका भी जुड़ सकती हैं

SRINAGAR. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 28 जनवरी को फिर शुरू हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शरीक हुईं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हो सकती हैं। अवंतिपोरा चरसू से प्रियंका पदयात्रा का हिस्सा होंगी। पंपोर के पास नाश्ते के बाद रात्रि विश्राम श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक में ट्रक यार्ड में होगा। 29 जनवरी को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।




— ANI (@ANI) January 28, 2023



भीड़ ज्यादा थी, लेकिन हम तैयारियों को लेकर आश्वस्त- गृह विभाग



27 जनवरी को राहुल के यात्रा ना करने को लेकर प्रशासन ने सफाई दी थी। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एफसी) आरके गोयल ने कहा कि यात्रा में शामिल भीड़ का आकार योजना से बड़ा था, जिसके कारण उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों पर दबाव पड़ा और यह धारणा बनी कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर है और चल रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए सर्वोत्तम संभव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। बनिहाल की ओर से भीड़ का एक बड़ा हिस्सा, जो बनिहाल में लौट जाना चाहिए था, कश्मीर की ओर चला गया। 



राहुल ने सुरक्षा का बहाना बनाया- बीजेपी



उधर, जम्मू-कश्मीर के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राहुल गांधी की यात्रा का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में सुरक्षा का बहाना बनाकर राहुल ने अपनी यात्रा को स्थगित किया है। सुरक्षा की जहां तक बात है तो पुख्ता सुरक्षा प्रबंध जम्मू-कश्मीर में यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए थे। कांग्रेस नेताओं में राशिद अल्वी और दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा बलों पर निशाना साधकर अलगाववादियों और कश्मीर केंद्रित दलों को खुश करने की कोशिश की, लेकिन घाटी के लोगों ने यात्रा को नकार दिया है।



प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं बना पाया- राहुल



राहुल गांधी ने खन्नाबल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बनिहाल टनल के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। मेरी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रस्सियों का कोई प्रबंध नहीं था। इसके बाद मेरी सुरक्षा टीम ने आगे पदयात्रा करने से मुझे रोक दिया, इसलिए हम आगे नहीं चल सके। प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं बना पाया। उम्मीद है कि अगले दो दिन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा होगी। 


राहुल की भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई BJP Allegation on Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra Security Rahul Stopped Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा पर आरोप भारत जोड़ो यात्रा सुरक्षा
Advertisment