राहुल गांधी प्रियंका-रॉबर्ट के साथ यात्रा की, टंट्या भील की जन्मस्धली पर कहा- RSS की विचारधारा ने अंग्रेजों की मदद की

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राहुल गांधी प्रियंका-रॉबर्ट के साथ यात्रा की, टंट्या भील की जन्मस्धली पर कहा- RSS की विचारधारा ने अंग्रेजों की मदद की

BHOPAL/KHANDWA. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने खंडवा के बोरगांव से यात्रा शुरू की। उनके साथ प्रियंका गांधी, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और भांजा रेहान भी हैं। प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में चल रहे हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है। 



publive-image



टंट्या भील की जन्मस्थली पर भी पहुंचे राहुल



यात्रा के दौरान राहुल गांधी आदिवासी जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली पर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। अंग्रेजों ने टंट्या मामा को फांसी पर चढ़ाया और आरएसएस की विचारधारा ने अंग्रेजों की मदद की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं। ऐसा प्रदेश हमें नहीं चाहिए, हमें आदिवासियों को इज्जत और रक्षा देने वाला प्रदेश चाहिए।



राहुल ने ये भी कहा कि कुछ दिन पहले मैंने महाराष्ट्र में एक भाषण दिया था, उसमें आदिवासी शब्द के बारे में बोला। आदिवासी का मतलब जो हिंदुस्तान में सबसे पहले रहते थे। जब इस देश में कोई नहीं रहता था। आप लोग इस देश में रहते थे। अगर आप आदिवासी हो तो इसका मतलब यह है कि आप इस देश के मालिक हैं। पीएम मोदी के भाषण में एक शब्द सुना- वनवासी। इस शब्द के पीछे उनकी दूसरी सोच हैं। बीजेपी आपको वनवासी कहने पर माफी मांगे।



डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक के बाद यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई। बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर छैगांव माखन में खत्म होगी। 




— ANI (@ANI) November 24, 2022



आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं




  • भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के तय कार्यक्रम कटने लगे, कांग्रेस में फिर एक-दूसरे को निपटाने के खेल पर नजर

  • इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी वाली चिट्ठी, मिठाई दुकान के बाहर रखी मिली, भेजने वाले में रतलाम विधायक का नाम



  • मध्य प्रदेश में पहले दिन 22 किमी चले राहुल



    भारत जोड़ो यात्रा के 77वें दिन (23 नवंबर) राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश किया था। करीब 10 किमी चलने के बाद मॉर्निंग ब्रेक बुरहानपुर के जेवियर कॉलेज में हुआ। यहां से यात्रा पौने 4 बजे फिर शुरू हुई और शाम को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित किया। नाइट स्टे बुरहानपुर के झिरी में किया।




    publive-image

    खंडवा के कुमठी गांव की महिलाएं राहुल गांधी को देखने के लिए घरों के बाहर आकर खड़ी हो गईं।




    सुबह से ज्यादा रात को तेज चलता हूं



    राहुल ने 23 नवंबर को सभा में कहा- ‘कमलनाथ जी ने मुझसे पूछा, राहुल तुम थके नहीं हो क्या? भाइयों और बहनों मेरा चेहरा थका हुआ दिख रहा है? मैं दो हजार किलोमीटर चला हूं, दो हजार। कोई थकान नहीं, एक सेकंड की थकान नहीं, मैं आपको बता रहा हूं, सुबह उठता हूं, चलना शुरू करता हूं। मैं जितनी आसानी से सुबह 6 बजे चलता हूं, उससे तेज रात को 8 बजे चलता हूं। यह क्यों हो रहा है, अजीब सी बात है, दो हजार किलोमीटर चल चुका हूं।




    — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 23, 2022



    वीडियो देखें -




    Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra News भारत जोड़ो यात्रा न्यूज राहुल गांधी के साथ प्रियंका-रॉबर्ट Rahul Meets People Priyanka With Rahul Gandhi राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra एमपी न्यूज