बुरहानपुर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, 11 मिनट भाषण दिया; प्रियंका गांधी भी इंदौर पहुंचीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बुरहानपुर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, 11 मिनट भाषण दिया; प्रियंका गांधी भी इंदौर पहुंचीं

BURHANPUR. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शुरू हो गई है। यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में 7 बजे पहुंची। राहुल ने बुरहानपुर के बोरदली गांव से मध्य प्रदेश में यात्रा की शुरुआत की। यहां राहुल पहुंचे तो उनकी आरती उतारी गई। राहुल ने 11 मिनट लोगों को संबोधित किया। प्रियंका गांधी भी इंदौर पहुंच गई हैं, वे भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। राहुल गांधी 28 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्प्रेंस का समय और स्थान अभी तय नहीं है, इसके बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी।




publive-image

इंदौर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत




बीजेपी डर और हिंसा पैदा कर रही है- राहुल गांधी



ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल तय नहीं किया जा सकता। हम मध्य प्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। यह तिरंगा श्रीनगर जाएगा। यात्रा के पीछे 3 लक्ष्य है। सबसे पहला- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। देखिए, तरीका क्या है BJP का। सबसे पहले डर फैलाओ। किनके दिल में डर। युवाओं के दिल में डर। कैसे- बेरोजगारी बढ़ाकर। किसानों के दिल में डर। कैसे- सही दाम ना देकर। बीमा का पैसा ना देकर, कर्जा माफ न कर के। मजदूरों के दिल में डर। मनरेगा का पैसा न देकर। पहले ये डर फैलाते हैं। जब यह डर फैल जाता है, तब हिंसा में बदल देते हैं।



आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं...




  • गुजरात दौरे ने बदला भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल, पढ़ें कब से कब तक एमपी में रहेंगे राहुल गांधी



  • हिंसा कोई चीज नहीं होती। हिंसा डर का एक रूप है। जो डरता नहीं वो हिंसा नहीं कर सकता। जो डरता है, वहीं हिंसा करता है। यात्रा का पहला लक्ष्य- किसान, मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है। इस हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम जहां चल रहे हैं, युवाओं से मिल रहे हैं। इसी बीच मंच से एक नाम पूछा- क्या नाम है? जवाब मिला- रुद्र। तुम्हारी उम्र क्या है। 5 साल। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। बच्चे को मंच पर लाया गया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रुद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं 70 दिनों से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रुद्र जैसे बच्चों और युवाओं से मिला। 5 साल, 10 साल के बच्चों और 20 साल के युवाओं से मिलता हूं। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनाना चाहता है। अगर आपको डॉक्टर बनना है तो मोटी फीस देनी होगी। ऐसे में फीस नहीं चुका पाएंगे तो डॉक्टर की जगह पर मजदूर बनेंगे। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो सपना देखते हैं, वो पूरा कर पाते हैं। पूरी इंडस्ट्री उनके हाथ में। एयरपोर्ट, कंपनी, रेलवे सब उनके हाथ में। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। गरीबों का न्याय चाहिए।




    publive-image

    बुरहानपुर में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा।




    राहुल ने लोक कलाकार रीना पवार से भी सवाल किए। पूछा- जब यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर का क्या रेट थे। तब 400 और अब 12 सौ रुपए। आज पेट्रोल के दाम 100-150 रुपए है। पहले 50 रुपए थे। ये पैसा कहां जा रहा है। तीन-चार उद्योगपतियों के जेब में यह पैसा जा रहा है। खुशी है, एमपी में पहला कदम रखा है। आपके गले मिलेंगे। बातें होंगी। हम 7 घंटे रोज चलते हैं। आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे।



    होटल-धर्मशालाएं फुल



    राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से भी काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता आ रहे हैं। 22 नवंबर सुबह से ही ये सिलसिला शुरू हो गया था। शहर की हर होटल, धर्मशाला बुक हो गई थीं। कहीं भी लोगों को रूम नहीं मिल रहे थे। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रुके हैं।



    मध्य प्रदेश में 12 दिन में रहेगी भारत जोड़ो यात्रा



    12 दिन में यात्रा मप्र के 6 जिले बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में घूमेगी। मध्य प्रदेश में राहुल 399 किमी पैदल चलेंगे। यात्रा 4 दिसंबर को आगर होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।



    वीडियो देखें -




    Rahul Gandhi in MP Bharat Jodo Yatra Bharat Jodo Yatra News भारत जोड़ो यात्रा न्यूज लोगों का राहुल को समर्थन राहुल ने बुरहानपुर से शुरू की यात्रा people supports rahul rahul starts bharat jodo yatra burhanpur भारत जोड़ो यात्रा एमपी में राहुल गांधी
    Advertisment