बिहार चुनाव में वोट चुराने की कोशिश में भाजपा, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए सांठगांठ के आरोप
Sanjay Dhiman | Jul 11, 2025, 18:21 IST
Photograph: (the sootr)
राहुल गांधी ने ओडिशा में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों में धांधली करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अडाणी को ओडिशा सरकार का संचालनकर्ता बताया और गरीबों के खिलाफ भाजपा के कामों का विरोध किया। राहुल ने चुनाव आयोग को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में एक सभा के दौरान भाजपा और इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में चुनावों के दौरान वोट चुराने की कोशिश की गई, ठीक वैसे ही बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा यही रणनीति अपना रही है।
राहुल ने चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम करने वाला बताया और कहा कि यह अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा नहीं रहा है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर्स का आना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। भाजपा अब यहीं खेल बिहार में भी खेलना चाहती है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन से इस पर सवाल उठाया और कहा कि यह कैसे संभव हुआ, क्योंकि वह हमेशा इसे छिपाने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान: जनता कर रही है इंतजार, भूमि पट्टा जारी करने में स्थानीय निकाय सुस्त
डिजिटल पेमेंट में भारत बना ग्लोबल लीडर, आईएमएफ ने की यूपीआई की तारीख
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ओडिशा सरकार पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि लाखों लोग रथ यात्रा में शामिल होते है, लेकिन एक अडाणी परिवार के लिए रथयात्रा रोक दी जाती है। उन्होंने कहा कि अडानी व उनके परिवार का ओडिशा की सरकार पर पूरी तरह नियंत्रण है। सरकार जनता के हित की बजाए निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार अब अडाणी की सरकार बनकर रह गई है।
ये भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: युवाओं,कारोबारियों और वंचित वर्गों को मिलेगा लाभ
आदिवासी छात्रा पर वार्डन की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, ITI कॉलेज में हंगामा
ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह पहला ओडिशा दौरा है, वे यहां संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
ओडिशा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भक्त चरणदास ने कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली रोकने व इसे विफल करने के लिए सरकार द्वारा ड्राइवरों की हड़ताल करवाई गई। लाखों लोग पूरे प्रदेश से इस रैली में शामिल होना चाहते थे, लेकिन जानबूझकर हड़ताल ऐसे समय करवाई गई, ताकि लोग इस रैली में शामिल न हो सकें। उन्होंने कहा कि हम ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन रैली के दौरान अपनी हड़ताल रोक दें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
राहुल ने चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम करने वाला बताया और कहा कि यह अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा नहीं रहा है।
बिहार में हो रहा महाराष्ट्र वाला खेल
ये भी पढ़ें...
राजस्थान: जनता कर रही है इंतजार, भूमि पट्टा जारी करने में स्थानीय निकाय सुस्त
डिजिटल पेमेंट में भारत बना ग्लोबल लीडर, आईएमएफ ने की यूपीआई की तारीख
5 पाइंट में समझें पूरी खबरराहुल गांधी का भाजपा पर आरोप: उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में चुनावों में धांधली की गई, वैसे ही बिहार में भी भाजपा यही साजिश कर रही है। अडाणी पर गंभीर आरोप: राहुल ने अडाणी को ओडिशा सरकार का नियंत्रक बताया और कहा कि ओडिशा सरकार अब अरबपतियों के हाथों में है, जो जनता के हक को छीन रहे हैं। भाजपा की नीतियों पर हमला: राहुल ने भाजपा को गरीबों के खिलाफ बताया, कहां कि वे केवल बड़े व्यवसायियों को लाभ पहुंचा रहे हैं और गरीबों के हक को नजरअंदाज कर रहे हैं। राहुल की ओडिशा यात्रा: राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में 'संविधान बचाओ समावेश' सभा में भाजपा और ओडिशा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। रैली को रोकने की कोशिश: ओडिशा सरकार ने राहुल गांधी की रैली को विफल करने के लिए परिवहन हड़ताल का आयोजन किया, लेकिन राहुल ने इसके बावजूद अपनी यात्रा जारी रखी। | |
अडाणी के नियंत्रण में ओडिशा सरकार
भाजपा केवल बड़े-बड़े व्यवसायियों की सरकार
राहुल गांधी ने भाजपा की नीतियों को गरीबों के खिलाफ बताते हुए कहा कि भाजपा केवल बड़े-बड़े व्यवसायियों को लाभ दे रही है। उन्होंने बताया कि कैसे गरीब, दलित, आदिवासी, और किसान भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार इस वर्ग को नजरअंदाज कर रही है। राहुल ने कहा, "यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं है, बल्कि यह ओडिशा की जनता की भी है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: युवाओं,कारोबारियों और वंचित वर्गों को मिलेगा लाभ
आदिवासी छात्रा पर वार्डन की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, ITI कॉलेज में हंगामा
सरकार बनने के बाद राहुल का पहला दौरा
राहुल की रैली रोकने करवाई गई हड़ताल
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA