राहुल गांधी का सरकार से सवाल, इंडियन एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट खोए, आया ये जवाब
Rohit Sahu | May 18, 2025, 11:26 IST
Indian aircraft rahul gandhi
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट गिरनाने को लेकर सवाल उठाए हैं। विदेश मंत्री के बयान को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल किए।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने 15 मई का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया था कि हमला केवल आतंकवादियों के ठिकानों पर है, सेना पर नहीं।
कितने
उनके इस सवाल ने राजनीतिक हलकों में बहस को तेज कर दिया है। राहुल गांधी ने इस पूरे मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए पूछा कि इस सूचना के कारण भारत को कितने लड़ाकू विमान का नुकसान हुआ।
कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विदेश मंत्री एस. जयशंकर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा था कि हम आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। हम मिलिट्री पर हमला नहीं कर रहे हैं। इसलिए सेना के पास इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने और अलग रहने का विकल्प है। उन्होंने अच्छी सलाह न मानने का विकल्प चुना।
सरकार की ओर से राहुल गांधी के आरोपों पर सफाई भी दी गई है। पीआईबी के फैक्ट चेक डिवीजन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर राहुल गांधी के दावे को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे यह साबित हो कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचना दी थी।
17 मई को विदेश मंत्रालय के एक्सटर्नल पब्लिसिटी (XP) डिवीजन ने भी इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किया गया दावा पूरी तरह गलत है।
XP डिवीजन के अनुसार, विदेश मंत्री का आशय यह था कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद उसके शुरुआती चरण में पाकिस्तान को यह जानकारी दी गई थी कि भारत का हमला आतंकी ठिकानों पर केंद्रित है, न कि उनकी सेना पर। इसे यह दिखाने की कोशिश की गई कि यह सूचना ऑपरेशन से पहले दी गई थी, जो कि तथ्यात्मक रूप से गलत है।
यह भी पढ़ें...एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों से 20 मई को पूछें जाएंगे सवाल
जहां कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर हमलावर है, वहीं सरकार की ओर से इसे एक गलत तरीके से पेश करना बताया गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक घमासान अभी और तेज़ हो सकता है। यह मामला न सिर्फ राजनीतिक विवाद बना है, बल्कि इसने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पारदर्शिता और संवाद की मांग को भी हवा दी है।
यह भी पढ़ें...भारत के सांसद पांच देशों का करेंगे दौरा, ऑपरेशन सिंदूर की देंगे जानकारी, थरूर-ओवैसी शामिल
thesootr links
Indian Airforce | Rafale Fighter Plane | इंडिया पाकिस्तान मैच
कितने एयरक्राफ्ट हमने खो दिए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए पूछा कि हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसे किसने अधिकृत किया? इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?
Informing Pakistan at the start of our attack was a crime.
EAM has publicly admitted that GOI did it.
1. Who authorised it?
2. How many aircraft did our airforce lose as a result? pic.twitter.com/KmawLLf4yW
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 17, 2025
शेयर किए गए वीडियो में क्या बोले जयशंकर?
पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया दावा भ्रामक
Social media posts quoting EAM @DrSJaishankar are implying that India gave advance information to Pakistan about #OperationSindoor#PIBFactCheck
▶️ EAM is being misquoted, and he has not made this statement
🔗https://t.co/DQriAgE56e https://t.co/05OiwE3kdV
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 16, 2025
विदेश मंत्रालय का ये जवाब
XP डिवीजन के अनुसार, विदेश मंत्री का आशय यह था कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद उसके शुरुआती चरण में पाकिस्तान को यह जानकारी दी गई थी कि भारत का हमला आतंकी ठिकानों पर केंद्रित है, न कि उनकी सेना पर। इसे यह दिखाने की कोशिश की गई कि यह सूचना ऑपरेशन से पहले दी गई थी, जो कि तथ्यात्मक रूप से गलत है।
यह भी पढ़ें...एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों से 20 मई को पूछें जाएंगे सवाल
ऑपरेशन सिंदूर पर अब राजनीतिक घमासान
यह भी पढ़ें...भारत के सांसद पांच देशों का करेंगे दौरा, ऑपरेशन सिंदूर की देंगे जानकारी, थरूर-ओवैसी शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indian Airforce | Rafale Fighter Plane | इंडिया पाकिस्तान मैच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari