जेपी नड्डा की खुली चिट्ठी, खड़गे से पूछा- राहुल गांधी को सही ठहराने की क्या है मजबूरी?
Pratibha ranaa | Sept 19, 2024, 13:29 IST
hn
राहुल गांधी पर बयानबाजी से बीजेपी-कांग्रेस में सियासी संग्राम छिड़ा है। जेपी नड्डा ने खड़गे को पत्र लिखकर कांग्रेस की दोहरी राजनीति पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी पर बयानबाजी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। हाल ही में बीजेपी नेताओं की ओर से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर पार्टी के शीर्ष नेता अब आमने- सामने आ गए हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खुला पत्र लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। नड्डा ने खड़गे को संबोधित करते हुए लिखा कि वे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गलतियों को या तो भूल गए हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। दरअसल, दो दिन पहले खड़गे की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी गई थी। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने वाले बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की थी। खड़गे की चिट्ठी के जवाब में अब नड्डा ने खुला पत्र लिखा है।
नड्डा ने अपनी चिट्ठी में पूछा कि खड़गे आखिर किस मजबूरी में राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल का इतिहास ही प्रधानमंत्री और ओबीसी समुदाय को चोर कहने का रहा है। यह मानसिकता पूरा देश जानता है। उन्होंने खड़गे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, जब कांग्रेस नेताओं ने 10 वर्षों में पीएम मोदी के खिलाफ 110 से अधिक अपशब्द कहे, तब कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादा और शुचिता की बात क्यों नहीं की?
![fhvm]()
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों ने कई बार देश को शर्मसार किया है। राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया है। उन्होंने खड़गे से पूछा किया कि क्या ऐसे बयान और हरकतें राजनीतिक अनुशासन और शिष्टाचार के खिलाफ नहीं हैं? नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे सारे उदाहरण गिनाने लगें तो इसके लिए एक अलग किताब लिखनी पड़ेगी।
नड्डा का पत्र खड़गे के उस पत्र के जवाब में लिखा गया है, जो उन्होंने 17 सितंबर को पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई देने के बाद भेजा था। खड़गे ने पत्र में बीजेपी नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर चिंता जताई थी और प्रधानमंत्री से ऐसे नेताओं पर लगाम लगाने का आग्रह किया था।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खुला पत्र लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। नड्डा ने खड़गे को संबोधित करते हुए लिखा कि वे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गलतियों को या तो भूल गए हैं या फिर जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। दरअसल, दो दिन पहले खड़गे की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी गई थी। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने वाले बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की थी। खड़गे की चिट्ठी के जवाब में अब नड्डा ने खुला पत्र लिखा है।
राहुल गांधी के बयानों पर सवाल
fhvm
कांग्रेस की राजनीतिक मर्यादा पर प्रहार
खड़गे की चिट्ठी का जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
By VINAY VERMA
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
By Sumit Kumar
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
By Arun Tiwari
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान हाई कोर्ट: नव प्रसूता कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, मां और बच्चे के बंधन को तोड़ना ठीक नहीं
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta