राहुल गांधी के ‘मन की बात’.. बाइक से जाना चाहते हैं कश्मीर-लद्दाख, शादी के सवाल पर मुस्कुराते हुए बोले- देखते हैं...

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
राहुल गांधी के ‘मन की बात’.. बाइक से जाना चाहते हैं कश्मीर-लद्दाख, शादी के सवाल पर मुस्कुराते हुए बोले- देखते हैं...

New Delhi. रविवार (9 जुलाई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे बाइक मैकेनिकों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने अपनी ख्वाहिश बताई कि वे बाइक से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं। उनके पास KTM 90 बाइक है, लेकिन वो पड़ी हुई है, क्योंकि सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते हैं। राहुल 27 जून को दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिकों से चर्चा कर रहे थे। 12 मिनट के इस वीडियो में उनकी करोल बाग की पूरी विजिट है। इसमें वे मैकेनिकों के सवालों के जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। एक मैकेनिक ने उनसे पूछा- आप शादी कब कर रहे हैं? तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, देखते हैं...।



राहुल ने पूछा शादी हुई... मैकेनिक बोला- आप करोगे तब कर लेंगे...



इसके बाद राहुल गांधी बुलेट एक्सेसरीज की दुकान पर गए। वहां पर उन्होंने करीब 40 मिनट बिताए और बुलेट बाइक की कई बारिकियों पर बात की। राहुल गांधी ने चाय बिस्किट मंगाए। आर्मी वाली पेंट और बुलेट के बारे में जानकारी ली, वहीं दुकान के मैकेनिक विक्की से पूछा कि शादी हुई? तो विक्की ने कहा कि आप करोगे तब कर लेंगे....। राहुल ने यहां गाड़ी की सर्विस के बारे में जानकारी ली।



आपकी मुश्किल को समझने आया हूं



राहुल ने बाइक की सर्विस भी की। इसके बाद मैकेनिक से बात करते हुए कहा कि जो मैकेनिक नहीं हैं, जो गाड़ी का काम नहीं करता, उसको ये नहीं मालूम होता कि गाड़ी को ठीक होने में क्या लगता है। कितनी मुश्किल होती है, मैं बस वो ही समझना चाहता था। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे आप लोगों के बिना ये नहीं चल सकती है।



भारत जोड़ो का नया पड़ाव, करोल बाग की गलियां



राहुल ने बाद में एक ट्वीट किया था। इसमें लिखा था- भारत जोड़ो का नया पड़ाव, करोल बाग की गलियां। जहां बाइकर्स मार्केट में, उमेद शाह, विक्की सेन और मनोज पासवान के साथ बाइक की सर्विसिंग की और मैकेनिक के काम को गहराई से समझा। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को मजबूत बनाने के लिए भारत के मैकेनिकों को सशक्त करने की जरूरत है।



इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाले थे छह फोटो 



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। राहुल ने मंगलवार (4  जुलाई) रात करीब 9.30 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है। उनके सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक अन्य फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में वे गैरेज कर्मी से मशीन की जानकारी ले रहे हैं। 



क्या संदेश दे रहे राहुल के ‘नए कदम’




  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की थी। खेतों में ट्रैक्टर चलाया था। दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में भी रुके थे। 


  • कुछ दिन पहले राहुल दिल्ली यूनिवर्सिटी के बॉयज होस्टल में बिना अनुमति पहुंच गए थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूनिवर्सिटी के बॉयज होस्टल के दौरे पर आपत्ति ली है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह दौरा बिना अनुमति लिए किया गया। डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने आरोप लगाया कि राहुल के आने से स्टूडेंट्स को परेशानी हुई और उन्हें खाना भी नहीं मिल पाया।


  • नेशनल न्यूज राहुल गांधी शादी अपनी शादी पर भी दिए जवाब मैकेनिकों से की चर्चा यू-ट्यूब पर राहुल गांधी का वीडियो Rahul Gandhi marriage answers on his marriage too discussion with mechanics Video of Rahul Gandhi on YouTube National News
    Advertisment