ट्रेन में रील देखी या तेज आवाज में चलाए गाने तो हो जाएगी जेल! रेलवे ने तय किए सख्त नियम, कोच से भी होंगे बाहर

Aman Vaishnav | Oct 19, 2026, 11:04 IST
Share
कोच में तेज आवाज में वीडियो चलाने पर साउर्दर्न रेलवे की सख्ती, एक हजार रुपए का जुर्माना और जेल की सजा
कोच में तेज आवाज में वीडियो चलाने पर साउर्दर्न रेलवे की सख्ती, एक हजार रुपए का जुर्माना और जेल की सजा

आपको भी ट्रेन में फोन चलाने या रील्स देखने की आदत है, तो यह खबर आपको झटका दे सकती है। इतना ही नहीं नियम तोड़ने पर एक हजार रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है। साथ ही यात्रियों को ट्रेन या स्टेशन से बाहर भी निकाला जा सकता है।वहीं बार-बार नियम तोड़ने पर 6 महीने तक की जेल और 5 हजार रुपए तक का जुर्माना भी हो सकता है।

रेलवे में शोर पर कार्रवाई

बता दें कि साउदर्न रेलवे ने इसके लिए जन विश्वास अधिनियम के तहत संशोधित रेलवे एक्ट का सहारा लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह नियम सिर्फ साउदर्न रेलवे तक सीमित नहीं रहेगा। देश के दूसरे रेलवे जोन और मेट्रो रेल सिस्टम भी इसे लागू कर सकते हैं।

नियमों और जुर्माने से जुड़ी मुख्य बातें

  • पहली बार गलती करने पर: एक हजार रुपए का नकद जुर्माना लगेगा। साथ ही यात्री को बोगी या रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया जाएगा।
  • बार-बार वही हरकत दोहराने पर: मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 महीने तक की जेल और 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • कार्रवाई करने का अधिकार: ट्रेन में चल रहे टीटीई (TTE) और रेलवे के वाणिज्यिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही यह एक्शन ले सकते हैं।
  • लागू कानूनी धाराएं: इसके लिए रेलवे अधिनियम भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा का प्रावधान लागू किया गया है।
MP के यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल और स्टॉपेज | Good news for MP passengers: 7 special trains will run from Durga Puja to Chhath, know timetable and stoppages
एमपी के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज
12 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
पश्चिम मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा से छठ तक यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। रानी कमलापति, सोगरिया और जबलपुर से दानापुर व हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेनें चलेंगी। ये special train 10 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक अलग-अलग दिन चलेंगी। रेलवे के मुताबिक इनसे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी। खासतौर पर एमपी के यात्रियों को फायदा होगा।

क्या कहता है कानून और बीएनएस की धारा?

रेलवे के नए नियमों (Railway New Rules) के मुताबिक, मेट्रो में हुड़दंग (साउर्दर्न रेलवे सर्कुलर) मचाने या हंगामा करने पर भी जुर्माना लग सकता है। ऐसे यात्रियों को मेट्रो कोच से नीचे भी उतारा जा सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) में भी सार्वजनिक जगह पर उपद्रव करना अपराध माना गया है। अगर किसी के काम से आम लोगों को परेशानी होती है या उनके लिए खतरा पैदा होता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

सर्कुलर में क्या निर्देश दिए गए ?

साउदर्न रेलवे ने इसी महीने अपने सभी रेल मंडलों को एक सर्कुलर भेजा है। इसकी कॉपी रेलवे बोर्ड को भी भेजी गई है। इसमें साफ कहा गया है कि स्टेशन या ट्रेन में स्पीकर पर तेज आवाज में गाने या ऑडियो चलाना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी है।

सर्कुलर में जुलाई 2012 में रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पुराने निर्देशों का भी जिक्र है। उस समय भी बोर्ड ने ट्रेन के डिब्बों में तेज आवाज में बात करने पर रोक लगाने की बात कही थी। साथ ही फोन पर लंबी बातचीत करने और तेज या आपत्तिजनक रिंगटोन बजाने पर भी रोक लगाने की बात कही थी। यात्रियों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए थे।

तीन भाषाओं में चलेगा जागरूकता अभियान

बता दें कि साउदर्न रेलवे ने अपने सर्कुलर में माना है कि आज इंटरनेट हर किसी के हाथ में है। ऐसे में लोग सार्वजनिक जगहों पर भी बेझिझक स्पीकर पर वीडियो और रील्स देखने लगते हैं। इससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है और उनकी शांति भंग होती है। रेलवे का मानना है कि इस पर रोक लगाने के लिए अब सख्त कदम उठाना जरूरी है।

रेलवे ने सभी मंडलों को यात्रियों को नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्टेशनों पर लगे माइक से हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं में लगातार अनाउंसमेंट किए जाएंगे।

टीटीई और कमर्शियल विभाग के अधिकारियों को भी कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। वे सफर में दूसरे यात्रियों को परेशान करने वालों पर मौके पर ही हजार रुपए तक का जुर्माना लगा सकते हैं।

राजधानी एक्सप्रेस में अब मिलेंगे प्रीमियम फ्लोरल कंफर्टर, दुर्गा पूजा पर यात्रियों को रेलवे का खास तोहफा | Rajdhani Express to now offer Premium Floral Comforters, a special gift from Railways for passengers on Durga Puja
दुर्गा पूजा पर रेलवे का तोहफा, अब ट्रेन में सोने का मजा होगा दोगुना, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा
13 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर । पूर्वी रेलवे ने दुर्गा पूजा के मौके पर नई सुविधा शुरू की है। अब ट्रेन में पुराने कंबलों की जगह प्रीमियम फ्लोरल कंफर्टर मिलेंगे। यह सुविधा 11 अक्टूबर 2026 से शुरू की गई है। इसका मकसद यात्रियों का सफर ज्यादा आरामदायक बनाना है।

Tags:
  • रेलवे में शोर पर कार्रवाई
  • साउदर्न रेलवे
  • जन विश्वास अधिनियम
  • भारतीय न्याय संहिता
  • मेट्रो रेल सिस्टम
  • रेलवे के नए नियम
  • Railway New Rules
  • सार्वजनिक उपद्रव कानून
रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ... शिक्षक को फेसबुक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

By Harrison Masih

रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ... शिक्षक को फेसबुक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति की चर्चा दिल्ली तक, राष्ट्रपति भवन पहुंचा मामला, जानिए अनोखी घटना

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रपति की चर्चा दिल्ली तक, राष्ट्रपति भवन पहुंचा मामला, जानिए अनोखी घटना
आपकी रसोई का घी कितना सुरक्षित? एमपी में घी के 50 से ज्यादा नमूने फेल, 8 की बिक्री पर लगी रोक

By Manya Jain

आपकी रसोई का घी कितना सुरक्षित? एमपी में घी के 50 से ज्यादा नमूने फेल, 8 की बिक्री पर लगी रोक
एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS, आज दिल्ली में DPC बैठक में होगा फैसला, 4 नामों पर विवाद

By Aman Vaishnav

एमपी को जल्द मिल सकते हैं 13 नए IAS, आज दिल्ली में DPC बैठक में होगा फैसला, 4 नामों पर विवाद
MP में 10वीं-12वीं के SC टॉपर्स को मिलेगा 51 हजार रुपए तक का इनाम, बस इस योजना में करें आवेदन

By Manya Jain

MP में 10वीं-12वीं के SC टॉपर्स को मिलेगा 51 हजार रुपए तक का इनाम, बस इस योजना में करें आवेदन
आज ग्वालियर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात!

By Aman Vaishnav

आज ग्वालियर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात!