आज ग्वालियर जाएंगे सीएम मोहन यादव, शीतला माता मंदिर हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात!

Aman Vaishnav | Oct 19, 2026, 09:05 IST
Share
आज 19 अक्टूबर को ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
आज 19 अक्टूबर को ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार, 19 अक्टूबर को उज्जैन और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले सीएम उज्जैन में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्वालियर जाएंगे। यहां शीतला माता मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को कुचलने की दर्दनाक घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी। सीएम मोहन यादव पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जानेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

बता दें कि सीएम मोहन यादव का दौरा एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से आवश्यक ब्रीफिंग के साथ शुरू होगा। इसके बाद सीएम उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और सुबह 10:00 बजे एक अहम बैठक करेंगे।

उज्जैन से इंदौर और ग्वालियर रवानगी

उज्जैन में बैठक और स्थानीय कार्यक्रमों के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर के कार्यक्रम और भोपाल वापसी

ग्वालियर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शीतला माता मंदिर के बाहर हुए हादसे के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इसके अलावा वे अस्पताल जाकर भर्ती घायलों का हालचाल भी जानेंगे।

इसके बाद शाम 04:30 बजे सीएम ग्वालियर एयरपोर्ट लौटेंगे। शाम 04:35 बजे वे ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम शाम 05:35 बजे अपने निवास पहुंचेंगे।

ग्वालियर: बेकाबू ट्रक ने शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की दर्दनाक मौत, कई घायल | Gwalior: Out-of-control truck crushes devotees going to Sheetla Mata Temple, 13 dead, many injured
ग्वालियर हादसे के बाद CM मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
18 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे को लेकर सीएम ने सीएसपी को पद से हटा दिया है। वहीं, 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया था।

शनिवार देर रात हुआ था ग्वालियर सड़क हादसा

बता दें कि ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचल दिया था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 पुरुष, एक महिला और 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं, दो पुलिसकर्मियों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ था। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में खड़े थे। तभी चीनौर की तरफ से आ रहा धान से भरा ट्रक बेकाबू हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर गूगल मैप की मदद से रास्ता देख रहा था। ढलान पर ट्रक बेकाबू होकर पुलिस चेकपोस्ट तोड़ता हुआ श्रद्धालुओं को कुचलने लगा। इसके बाद ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए।

घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम बोले-राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का मुफ्त इलाज भी कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव
  • शीतला माता मंदिर
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • ग्वालियर सड़क हादसा
  • CM Mohan Yadav
MP में विजयादशमी पर होगा शस्त्र-पूजन कार्यक्रम, सीएम मोहन यादव इंदौर में करेंगे पूजा, 31 जिलों में मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

By Aman Vaishnav

MP में विजयादशमी पर होगा शस्त्र-पूजन कार्यक्रम, सीएम मोहन यादव इंदौर में करेंगे पूजा, 31 जिलों में मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी
नकली दूध और जहरीली सब्जियों से बचना होगा आसान, DRDO की नई किट से घर बैठे कर सकेंगे जांच

By Aman Vaishnav

नकली दूध और जहरीली सब्जियों से बचना होगा आसान, DRDO की नई किट से घर बैठे कर सकेंगे जांच
आज मुख्यमंत्री आवास पर 'सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं' प्रस्तावित कार्यक्रम, CM भजनलाल युवाओं से करेंगे संवाद

By Jageshwar prasad

आज मुख्यमंत्री आवास पर 'सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं' प्रस्तावित कार्यक्रम, CM भजनलाल युवाओं से करेंगे संवाद
शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री की कृपा से कैसे अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए शिव, जानें नवमी तिथि की पूजा और महान सिद्धियों का संबंध

By Kaushiki

मध्यप्रदेश में पोर्टल ने रोकी 28 वाहनों की फिटनेस! केंद्र ने दी राहत, लेकिन पोर्टल पर नहीं आया विकल्प

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में पोर्टल ने रोकी 28 वाहनों की फिटनेस! केंद्र ने दी राहत, लेकिन पोर्टल पर नहीं आया विकल्प