22 साल बाद आईआरसीटीसी ने बदला टिकट बुकिंग सिस्टम, देखें सभी बड़े फीचर्स
Kaushiki | Jul 16, 2026, 13:00 IST
railway launch new irctc website bita version
IRCTC ने नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। अब कैप्चा नहीं भरना होगा, सभी क्लास की सीटें एक साथ दिखेंगी और चेकआउट होगा तेज।
IRCTC website: भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च हो गया है। ये बीटा वर्जन 24 जुलाई 2026 की रात 9 बजे से लाइव हुआ है। अब यात्रियों को बुकिंग के समय कैप्चा नहीं भरना होगा। सभी क्लास की सीटें एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगी। साथ ही फास्टर चेकआउट नाम का नया फीचर भी जोड़ा गया है।
भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का अपग्रेडेड वर्जन अब लाइव हो चुका है। इस बदलाव का मकसद रोजाना टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों का अनुभव आसान बनाना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने जयपुर के Malaviya National Institute of Technology के दौरे पर ये ऐलान किया। आइए जानें इस वेबसाइट की खासियत...
![railway new website]()
रेलवे ने यात्रियों (IRCTC booking) की सहूलियत के लिए मेनली चार तकनीकी सुधार किए हैं।
यात्री https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर नए पोर्टल का बेनीफिट ले सकते हैं। पुरानी वेबसाइट के होमपेज पर भी नई बीटा साइट पर जाने का सीधा लिंक दे दिया गया है।
Indian Railway कीबीटा वर्जन लाने का मुख्य मकसद यात्रियों से फीडबैक लेना है। यात्री नए फीचर्स का इस्तेमाल करके अपनी राय दे सकेंगे। इस फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे। इससे कस्टमर सेटिस्फेक्शन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
साल 2002 में शुरू हुई IRCTC वेबसाइट देश के सबसे व्यस्त टिकटिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। अब इस वेबसाइट से रोजाना औसतन 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुक होते हैं। इतने बड़े यूजर बेस को तेज सेवा देने के लिए पूरे ढांचे को अपग्रेड करना जरूरी हो गया था।
यह सिर्फ डिजाइन (भारतीय रेलवे अपडेट)का बदलाव नहीं है। भारतीय रेलवे अपने दशकों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी समानांतर रूप से अपग्रेड कर रहा है। सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि इस दौरान लाइव बुकिंग सेवा एक मिनट के लिए भी बंद नहीं की जा सकती थी। नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक बीटा वर्जन से फीडबैक लेने और इंजन का काम पूरा होने के बाद अगले कुछ हफ्तों में नया पोर्टल सभी के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो जाएगा। तब तक यात्री बीटा वर्जन और पुराने पोर्टल, दोनों से बुकिंग कर सकते हैं।
यात्री बीटा वर्जन के लिंक पर क्लिक करके लॉगइन कर सकते हैं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'फीडबैक' विकल्प से अपनी राय दे सकते हैं। सीट या भुगतान में दिक्कत आने पर स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी को बड़ा रेलवे का तोहफा: मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का होगा रीडेवलपमेंट
एमपी का ऑपरेशन हमदर्द: अब रेलवे स्टेशनों पर रहने वालों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
रेलवे का नया नियम : आरपीएफ इंस्पेक्टर भी अब मौके पर वसूल सकेंगे जुर्माना
भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का अपग्रेडेड वर्जन अब लाइव हो चुका है। इस बदलाव का मकसद रोजाना टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों का अनुभव आसान बनाना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने जयपुर के Malaviya National Institute of Technology के दौरे पर ये ऐलान किया। आइए जानें इस वेबसाइट की खासियत...
railway new website
क्या-क्या बदलाव हुए हैं
- स्मार्ट कैप्चा हटा
अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान परेशान करने वाला कैप्चा नहीं दिखेगा। साथ ही फालतू पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले ग्राफिक्स भी हटा दिए गए हैं। - सीटें एक साथ दिखेंगी
पहले यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च करना पड़ता था। अब सभी श्रेणियों की सीटों की अवेलेबिलिटी एक ही स्क्रीन पर दिखेगी। - फास्टर चेकआउट
बुकिंग के दौरान पहले कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता था। अब स्टेप्स की संख्या कम कर दी गई है, जिससे बुकिंग में लगने वाला समय घटेगा। - आसान रिपीट बुकिंग
बार-बार यात्रा करने वालों के लिए इजीअर रिपीट बुकिंग सुविधा दी गई है। इसमें यात्रियों की डिटेल्स पहले से सेव रहेंगी। दोबारा नाम या उम्र भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नई वेबसाइट कैसे यूज करें
बीटा वर्जन क्यों लाया गया
कितना बड़ा है यूजर बेस
बैकएंड में भी बड़ा बदलाव
कब तक होगी पूरी तरह लाइव
फीडबैक कैसे दें
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी को बड़ा रेलवे का तोहफा: मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का होगा रीडेवलपमेंट
एमपी का ऑपरेशन हमदर्द: अब रेलवे स्टेशनों पर रहने वालों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
रेलवे का नया नियम : आरपीएफ इंस्पेक्टर भी अब मौके पर वसूल सकेंगे जुर्माना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari