UP-बिहार में बारिश-बिजली से 17 की मौत, MP के पांच जिलों में बाढ़, जानें देश के मौसम का हाल

Sanjay Dhiman | Jul 13, 2025, 19:03 IST
Share
rain in india
Photograph: (the sootr)

उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बिहार-झारखंड में भी 3 लोग मारे गए। मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति, जबकि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिश के कारण अभी तक 95 जानें चली गईं।

देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का दौर लगातार जारी है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटे में उत्तरप्रदेश में बारिश और बिजली गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

बिहार में भी तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इधर मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इधर हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। जानें देशभर में कैसा रहा आज के मौसम का हाल ...

यूपी में बारिश और बिजली से 14 की माैत

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश और बिजली गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की जान चली गई। ललितपुर और झांसी में बांधों के ओवरफ्लो होने से बाढ़ की स्थिति बन गई है।

ललितपुर के माताटीला बांध के 9 गेट खोलने पड़े, जबकि झांसी में पथराई और लहचूरा बांध के गेट भी खोले गए। राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें...

खराब सर्जरी किट के मामले में बोले स्वास्थ्य मंत्री-'कंपनी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई'

DSSSB में 1 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 8 जुलाई से आवेदन होंगे शुरू

बिहार और झारखंड में बारिश से जान-माल का नुकसान

बिहार और झारखंड में भी मानसून ने तबाही मचाई है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बिहार में रोहतास जिले में भी बिजली गिरने से एक महिला की जान चली गई। झारखंड में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, और बिहार में बारिश के चलते अलर्ट के साथ स्थिति को संभाला जा रहा है।

0003
0003

002
002

003
003

ऐसे समझे देश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने से 14 मौतें: यूपी में पिछले 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, साथ ही बांधों के गेट खोलने पड़े हैं क्योंकि पानी का स्तर बढ़ गया है।

झारखंड और बिहार में बारिश से जानमाल का नुकसान: झारखंड में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई और बिहार में भी एक महिला की मौत बिजली गिरने से हुई। दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति: मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खजुराहो, छतरपुर और रीवा जैसे जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, और राहत कार्य जारी है।

राजस्थान और हिमाचल में बारिश और भूस्खलन: राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। हिमाचल में 95 लोगों की मौत हो चुकी है और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं हैं।

MP में पिकअप वाहन नदी में बहा, एक की मौत: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पिकअप वाहन नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अपनी जान बचाई। हादसा रात में हुआ था जब पुल पर पानी था और कोई चेतावनी नहीं थी।

लों में भारी तबाही

मध्य प्रदेश के रीवा, सतना और छतरपुर जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश से खजुराहो में 6.3 इंच पानी गिरा और छतरपुर में 3.4 इंच की बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के प्रमुख बांधों के गेट खोले गए हैं और नावों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस समय नदी का जलस्तर ऊंचा होने के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

राजस्थान और हिमाचल में भी हालात खराब

राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर और अलवर जिलों में भी तेज बारिश हो रही है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। झालावाड़ में भारी बारिश के चलते तीन बच्चे डूब गए। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून का कहर जारी है, जहां बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में, मंडी जिले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उनके साथियों की लैंडस्लाइड से बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें...

राजस्थानी युवाओं को फ्री फायर से टारगेट कर रहा पाकिस्तान, ऑनलाइन दे रहा बम बनाने की ट्रेनिंग

राजस्थान पेंशन घोटाला: मृतकों और पुनर्विवाहिताओं के नाम पर डकार गए 318 करोड़ रुपए

MP में पिकअप बहने से एक की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में धसान नदी में पिकअप बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रात के समय हुआ, जब गाड़ी चालक ने नदी के पुल को पार करते हुए गाड़ी का नियंत्रण खो दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जनजीवन पर असर पड़ा है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का भी अलर्ट जारी किया गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • आज के मौसम का हाल
  • राजस्थान
  • मौसम का हाल
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • बाढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • बिजली
  • बारिश
  • बिहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती