19 साल बाद साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, 59 साल में ऐसा रहा ठाकरे फैमली का सियासी सफर
Rohit Sahu | Jul 05, 2025, 13:48 IST
thakrey raj uddhav
20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे ने एक मंच पर आए हैं। हिंदी के विरोध में और मराठी एकता के लिए ठाकरे ब्रदर्स ने गले मिलकर विजय रैली की शुरूआत की।
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा नजारा देखने को मिला। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 19 साल बाद एक ही मंच पर नजर आए। मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित विजय रैली में दोनों नेताओं ने मराठी एकता के लिए एक मंच से भाषण दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में दोनों मंच पर गले मिले और सरकार की तीन-भाषा नीति के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
![thakray family]()
1966 में शिवसेना के गठन के बाद से शुरू हुआ ठाकरे फैमली का सियासी सफर 59 सालों में कई मोड़ देख चुका। इस बीच शिवसेना ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई। 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर खुद की पार्टी गठित की। कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ शिवसेना ने सरकार बनाई। पार्टी में गुटबाजी हुई। अब भाषा
विवाद पर उद्धव राज फिर साथ आ गए।
असल में महाराष्ट्र सरकार ने 16 और 17 अप्रैल को दो GR (सरकारी आदेश) जारी किए थे। एक आदेश में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने की घोषणा की थी। यह आदेश मराठी और अंग्रेजी दोनों मीडियम के स्कूलों पर लागू होने वाला था। इस फैसले का उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने कड़ा विरोध किया।
तीसरी अनिवार्य भाषा हिंदी करने को लेकर शनिवार 5 जुलाई को संयुक्त रैली का ऐलान किया गया। हालांकि सरकार के फैसला वापस लेने के बाद अब इसे विजय रैली का नाम दिया गया। रैली में उद्धव और राज ठाकरे साथ नजर आए। उद्धव ठाकरे ने इसे विपक्ष और जनता की एकजुट आवाज की जीत बताया।
रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इसे जनता की ताकत का बताया और मराठी भाषियों को बधाई दी। राज ठाकरे ने मंच से कहा कि अगर मराठी की अनदेखी होती रही तो वे फिर एकजुट होकर विरोध करेंगे।
विजय रैली में मंच से दोनों नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिया कि मराठी एकता किसी पार्टी की नहीं, जनभावना की बात है। रैली के माध्यम से उन्होंने यह भी जताया कि यदि जनहित के मुद्दे होंगे, तो राजनीतिक मतभेद भुलाकर साथ खड़ा हुआ जा सकता है।
जानकारों का मानना है कि रैली का उद्देश्य सिर्फ भाषा नीति पर विरोध नहीं था, बल्कि इसे एक बड़े राजनीतिक संकेत की तरह देखा जाना चाहिए। करीब 19 साल पहले 2006 में दोनों भाई एक साथ बाला साहेब ठाकरे की रैली में दिखे थे। उसके बाद राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर MNS की स्थापना की थी। अब दोनों के साथ आने पर इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर भी इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब छात्रों को हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाएं भी तीसरी भाषा के रूप में चुनने का विकल्प मिलेगा। शर्त यह होगी कि एक कक्षा में कम से कम 20 छात्र उस भाषा को चुनें। ऐसी स्थिति में स्कूल में उस भाषा के शिक्षक की नियुक्ति होगी। अगर छात्रों की संख्या 20 से कम हुई तो उन्हें online classes के जरिए भाषा पढ़ाई जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
Raj Thakrey | Uddhav Thackeray | Uddhav Thackeray and Raj Thackeray | Shiv Sena | Hindi language | बाला साहब ठाकरे
मुंबई: शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की संयुक्त रैली के दौरान एक दूसरे से गले मिले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे। 20 साल बाद राजनीतिक मंच पर साथ दिखे दोनों भाई।#Maharashtra #MaharashtraPolitics #RajThackeray #UddhavThackeray #Mumbai #TheSootr |@RajThackeray… pic.twitter.com/MR8QonoLJC
— TheSootr (@TheSootr) July 5, 2025
ठाकरे ब्रदर्स की रैली से पहले ही सरकार ने फैसला वापस लिया
इस मंच का आयोजन शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने संयुक्त रूप से किया था। इस रैली का मकसद महाराष्ट्र सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के निर्णय के खिलाफ आवाज उठाना था। हालांकि आज यानी 5 जुलाई को प्रस्तावित ठाकरे ब्रदर्स की विरोध रैली से पहले ही 29 जून को सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था।
thakray family
ठाकरे फैमली का 59 साल का सियासी सफर
विवाद पर उद्धव राज फिर साथ आ गए।
क्या है मराठी और हिंदी भाषा का विवाद
सरकार के आदेश के विरोध में ठाकरे ब्रदर्स की रैली
मराठी एकता के सामने झुकी सरकार: राज ठाकरे
मराठी एकता का दिया संदेश
राज और उद्धव ठाकरे के साथ आने के क्या मायने
तीसरी भाषा को लेकर अब सरकार ये गाइडलाइन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Raj Thakrey | Uddhav Thackeray | Uddhav Thackeray and Raj Thackeray | Shiv Sena | Hindi language | बाला साहब ठाकरे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava