CM भजनलाल बोले-'राहुल गांधी के पापा भी फिर से 370 लागू नहीं कर सकते
Vikram Jain | Nov 10, 2024, 23:38 IST
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma statement on Rahul Gandhi and Article 370
राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राहुल गांधी और धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
JAIPUR. राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। दोनों दलों में सियासी हमले भी तेज हो गए है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राहुल गांधी और धारा 370 को लेकर दिए बयान को लेकर सियासी बवाल मच गया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को हटाने के प्रस्ताव लाए जाने और सदन में लात घूंसे चलने और हंगामा होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हटेगी।
धारा 370 पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी हैं जो कहते हैं धारा 370 हटाएंगे... क्या ये हटा पाएंगे क्या? मैं पूछना चाहता हूं.. राहुल गांधी जी आपकी तो बात छोड़िए, आप अपने पापाजी को भी लेकर आ जाएं तो भी जम्मू कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने धारा 370 को खत्म किए जाने के फैसले को मोदी सरकार के बड़े फैसलों में से सबसे खास बताया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश से धारा 370 जैसे कलंक को हटाने का काम किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कलंक को हटाने का काम किया। लेकिन जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के लोग धारा 370 को हटाने की बात करने वालों के साथ खड़े हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि राममंदिर की तारीख भी बताई और मंदिर भी बनाकर दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नफरती भाषा पसंद है। राजस्थान में कन्हैया लाल की मौत के मामले में कांग्रेसी मुंह पर टेप लपेटकर बैठ गए थे। धारा 370 पर दिए सीएम भजन लाल शर्मा के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीट झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़ और खींवसर पर उपचुनाव होने जा रहा है। वोटिंग 13 नवंबर को होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुई घटना का जिक्र
आप क्या आपके पापाजी भी....
मोदी और शाह ने हटाया कलंक
7 सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 2008 से वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलेगा
By Umeshwari Baghel
रूचि ग्लोबल कंपनी के 66 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में ईडी कोर्ट से 21 आरोपियों को नोटिस
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ की पल्लवी नायक का ऑस्ट्रेलिया में डंका, Social Sage ने जीता Women's Small Business Champion Award
By Umeshwari Baghel
सागर कैश कांड: 3.2 करोड़ कैश की लोकायुक्त जांच धीमी, एक महीने बाद भी नहीं मिला जवाब
By Atul Dwivedi
बालाघाट में बच्चों की मौत: राहुल गांधी बैगा आदिवासी बच्चे खोने वाले परिजन से मिले, बोले- सरकार फेल, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
By Jitendra Shrivastava
जयपुर के 28,744 युवाओं का 31 करोड़ रु का बेरोजगारी भत्ता अटका, ECS और डेटा पुश का इंतज़ार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर एसीबी की कार्रवाई, सांगानेर सदर थाना एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
By Ashish Bhardwaj