नीच-भिखारी जैसे शब्दों पर राजस्थान HC की टिप्पणी, मायावती का विरोध
Sandeep Kumar | Nov 16, 2024, 19:54 IST
Rajasthan HC
Rajasthan HC ने जातिसूचक शब्द (Caste word ) कहने वाले आरोपियों के ऊपर से एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act ) के तहत कार्रवाई करने वाले कानून पर सवाल खड़े किए है। कोर्ट के सवाल पर BSP के प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके निशाना साधा है...
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Supremo Mayawati ) ने एससी-एसटी एक्ट हटाने के फैसले को लेकर जमकर निशाना साधा है। मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों को घेरते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि दलित और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचारों को लेकर यह दोनों सरकारें कभी गंभीर नहीं रहीं हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma Government) से Supreme Court में अपील दायर करने की मांग की है।
दरअसल, BSP की अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा भंगी, नीच, भिखारी, मंगनी आदि शब्द कहने वाले आरोपियों के ऊपर लगे SC-ST Act की धारा को हटाने के हाल के फैसले से जातिवादी और असमाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ सकते हैं। जिसे राज्य सरकार को गंभीरता से लेते हुए आगे अपील में जाना चाहिए।
राजस्थान हाईकोर्ट ने भंगी, नीच, भिखारी, मांगनी जैसे शब्द कहने मात्र को जातिसूचक शब्द कहकर नीचा दिखाने का अपराध नहीं माना हैं। साथ ही, ऐसे शब्दों से संबोधित करने के आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कानून के अंतर्गत लगाए गए आरोप हटाकर याचिकाकर्ताओं को आंशिक राहत दी। न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार ने अचल सिंह व अन्य की अपील पर यह आदेश दिया है।
1. राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा ’भंगी, नीच, भिखारी, मंगनी’ आदि शब्द कहने वाले आरोपियों के ऊपर लगे एससी-एसटी एक्ट की धारा को हटाने के हाल के फैसले से जातिवादी व असमाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ सकते हैं, जिसे राज्य सरकार को गंभीरता से लेते हुए आगे अपील में जाना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) November 16, 2024
क्या है पूरा मामला
दरअसल Caste word कहने वाले आरोपियों के ऊपर से एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए Rajasthan High Court ने कहा है कि भंगी, नीच और भिखारी जैसे शब्द जातिसूचक शब्द नहीं है। इसलिए जिन लोगों पर SC-ST Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन लोगों के ऊपर से ये एक्ट हटाए जाए । इस पूरे मामले में पर यूपी की पूर्व सीएम और BSP की प्रमुख मायावती ने टिप्पणी की है।
मायावती ने सरकार से की ये मांग
2. देश के विभिन्न राज्यों में चाहे भाजपा, कांग्रेस अथवा किसी अन्य विरोधी पार्टी की सरकार हो, खासकर दलितों व आदिवासियों को उनका कानूनी अधिकार देना तो बहूत दूर, उनके खिलाफ जातिवादी द्वेष व जुल्म-ज्यादती की घटनाएं लगातार जारी हैं, जिसके प्रति समुचित संवेदनशीलता बरतना जरूरी।
— Mayawati (@Mayawati) November 16, 2024
HC ने दिया था ये फैसला
खबर से संबंधित 5 FAQ
- राजस्थान हाईकोर्ट का क्या फैसला है?
राजस्थान हाईकोर्ट ने निर्णय दिया है कि "भंगी", "नीच", "भिखारी", और "मंगनी" जैसे शब्द जातिसूचक शब्द नहीं हैं। इसलिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने के आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत लगाए गए आरोपों को हटाने का आदेश दिया है। - मायावती ने इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
मायावती ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले की आलोचना की है और कहा है कि इससे जातिवादी और असामाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की मांग की है। - क्या मायावती ने किसी राजनीतिक दल पर निशाना साधा है?
मायावती ने अपने ट्वीट में बीजेपी और कांग्रेस सरकारों पर दलित और आदिवासियों के प्रति गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है। - राजस्थान सरकार को आगे क्या कदम उठाना चाहिए?
मायावती के अनुसार, राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ गंभीरता से विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए, ताकि जातिवाद और समाजिक असमानता के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA