हीरो की तरह लड़की को लेकर भागा युवक, फिर होने लगी भागमभाग

Deeksha Nandini Mehra | Jul 10, 2024, 12:32 IST
Share
jalore viral video
jalore viral video

घरवालों से बचते-बचते कपल कलेक्ट्रेट पहुंच गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कपल ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, तो पुलिस ने मदद तो कर दी लेकिन ...

News in Nutshell

  • प्रेमी युगल शादी करने के लिए भाग गए, जिससे अपरा तफरी मच गई
  • भागते-भागते कलेक्ट्रेट पहुंचे युगल ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई
  • पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर वीडियोग्राफी में बयान दर्ज किए
  • परिवार ने कपल की शादी के लिए दूसरे रिश्ते तलाशने शुरू किए, जिससे तंग आकर युगल ने भागने का निर्णय लिया
  • पुलिस ने युगल को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली
हम अक्सर फिल्मों में हीरो को हीरोइन के साथ घर भागते देखते हैं। इस दौड़ में लड़की के परिजन भी होते हैं। अंत में हीरो और हीरोइन की शादी होती है और फिल्म की हैप्पी एंडिंग हो जाती है। ऐसा ही कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जालौर के वीडियो में दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो में भाग रहे प्रेमी युगल की हैप्पी एंडिंग होती है या नहीं।

ये है पूरा मामला

सोमवार को राजस्थान के जालौर में एक प्रेमी युगल के भागने से अपरा तफरी मच गई। दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करने के लिए भाग रहा था। उनके पीछे लड़की के परिजन दौड़ रहे थे। तभी भागते-भागते दोनों कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इस पर लोगों के विभिन्न प्रकार के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

वीडयोग्राफी में दर्ज किए बयान

बताया जा रहा है कि घटना के समय एसपी ज्ञानचंद यादव अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। जालोर कोतवाली में लड़की की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई और वीडियोग्राफी में बयान दर्ज किए। लड़की और लड़के ने बताया कि वो बालिग हैं और अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। वो अपने माता पिता के साथ इस शर्त पर जाने के लिए तैयार हुए कि उनकी शादी जल्द से जल्द कराई जाए। लड़का फास्ट फूड का व्यवसाय करता है।

पुलिस ने निकाला सुरक्षित बाहर

दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे। दोनों एक ही समाज के थे। दोनों को लगा रहा था घर वाले शादी करवा देंगे लेकिन जब परिजन शादी के लिए दूसरे रिश्ते तलाशने लगे तो प्रेमी युगल ने भागने का फैसला लिया। प्रेमी जोड़ा घर वालों से बचते बचाते कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

यहां देखिए वीडियो

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • Rajasthan News
  • Love marriage
  • वीडियो वायरल
  • सोशल मीडिया वायरल वीडियो
  • Jalore Viral Video
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?

By Harish Divekar

News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी