कोटा में स्कूल से निकाला तो 10वीं के स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम
Vikram Jain | Oct 18, 2024, 24:15 IST
Rajasthan Kota 10th class student commits suicide
दीपावली से पहले शिक्षा नगरी कोटा से फिर दुखद खबर आई है। यहां 10वीं के छात्र ने तीसरी मंजिला घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र स्कूल से टर्मिनेट किए जाने के बाद से डिप्रेशन में था। जानें पूरा मामला
JAIPUR. राजस्थान के कोटा में स्कूल से निकाले जाने से दुखी होकर 10वीं के छात्र ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 16 साल के छात्र के बैग से सिगरेट मिली थी, इसके बाद उसे स्कूल से टर्मिनेट कर दिया गया था, जिससे आहत में आकर छात्र ने यह कदम उठाया। इसके बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले में आरकेपुरम थानाधिकारी अजीत बागडोलिया का कहना है कि 16 साल के भावेश पिता रविंद्र वर्मा ने 3 मंजिला घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कोटा के तलवंडी के DAV स्कूल में 10वीं का छात्र था। छात्र काला भैरव बादल सामुदायिक भवन के पास रहता था। डेढ़ महीने पहले भावेश वर्मा के बैग से हुक्का और सिगरेट जैसा आपत्तिजनक सामान मिला था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। हालांकि 10 अक्टूबर को छात्र को एग्जाम देने की परमिशन मिल गई थी। साथ ही उससे बाद में माफीनामा भी लिखवाया गया था।
परिजन का आरोप है कि बैग से इस तरह का सामान मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने भावेश को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। घटना के बाद गुरुवार को छात्र के परिवार के लोगों ने न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। लोगों ने पहले स्कूल प्रबंधन को बुलाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मान गए। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। परिजन की शिकायत पर परिवाद दर्ज किया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
भावेश के पिता रविंद्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में किसी साथ पढ़ने वाले ने बेटे के बैग में सिगरेट रख दी थी। बैग से सिगरेट निकलने के बाद प्रबंधन ने उसे स्कूल से निकाल दिया। हम लोगों ने मिन्नतें कीं, दादा-दादी ने हाथ भी जोड़े, लेकिन प्रबंधन नहीं माना, उसे स्कूल में वापस नहीं लिया। पिता रविंद्र ने छात्र के मेडल दिखाते कहा कि बेटा भावेश खेल में बहुत अच्छा था। उसने कई मेडल जीते हैं। लेकिन स्कूल में उसका खेलना भी बैन कर दिया गया था।
जानें पूरा मामला
डिप्रेशन में चला गया था भावेश
पिता रविंद्र ने प्रबंधन पर लगाए आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
By Mukesh Sharma
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
By Sandeep Kumar
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
By Jitendra Shrivastava
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore
