लोकसभा चुनाव में सट्टा बाजार की गर्मी बढ़ाने वाला फलौदी दुनिया का सबसे गर्म शहर
NEW DELHI. देश में चल लोकसभा चुनाव की सियासी गर्मी के बीच आसमान से आग बरस रही है। देश के कई राज्यों में गर्मी और तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजस्थान में भी गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे है। भीषण गर्मी के साथ तीव्र हीट वेव का दौर भी पिछले 10 दिनों से जारी है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान फलौदी में 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि देशभर में सबसे अधिक गर्म रहा। लोकसभा चुनाव में सट्टा बाजार की गर्मी बढ़ाने वाला फलौदी दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा।
राजस्थान के 15 शहरों में पारा 45 के पार
मई खत्म होते होते गर्मी अपने भयंकर स्तर पर पहुंच रही है। राजस्थान में तो भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है, जहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान के 15 शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां सट्टा बाजार के लिए मशहूर फलौदी शहर में तापमान ने हाफ सेंचुरी मारी है। फलोदी शनिवार को राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश का बाड़मेर दूसरा और जैसलमेर तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा जहां क्रमश: 48.8 और 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं चुरू में भी तापमान हाई है। यहां प्रशासन ने आने-जाने वाले यात्रियों पर पानी छिड़कने का आदेश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें.. पुणे हिट एंड रन केस पर अब MP के BJP विधायक को लिखना पड़ा निबंध... जानें वजह
फलौदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान के फलौदी में दिन में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 47 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि साल 2016 में 15 मई को सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... मोहन के एक्शन के बाद UP की राह पर MP , हिस्ट्रीशीटर के कबाड़खाने पर चला बुलडोजर
भीषण गर्मी अब तक कई लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीषण गर्मी के कारण राजस्थान में 18 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जयपुर मौसम विभाग भी गर्मी से सावधान रहने की निरंतर सलाह दे रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन चार दिन में गर्मी और बढे़गी। यानी तापमान के 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचने की आशंका जताई गई है। ऐसे में फलोदी के बाद राजस्थान के अन्य शहर का तापमान भी 50 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
राजस्थान में भीषण गर्मी, फलोदी का तापमान, राजस्थान मौसम अपडेट, जयपुर न्यूज, extreme heat in rajasthan, Phalodi Satta Bazaar, Rajasthan weather update, Jaipur News