राजस्थान के दूल्हे को अपनी पाकिस्तानी दुल्हन का इंतजार, अरबाज ने अमीना से ऑनलाइन निकाह किया, वीजा मिलने के बाद मनेगी सुहागरात

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
राजस्थान के दूल्हे को अपनी पाकिस्तानी दुल्हन का इंतजार, अरबाज ने अमीना से ऑनलाइन निकाह किया, वीजा मिलने के बाद मनेगी सुहागरात

Jodhpur. पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर और राजस्थान के अलवर से 2 बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जा पहुंची अंजू काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लोग इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय आटा-साटा तक करार दे रहे हैं। वहीं अब राजस्थान के जोधपुर का एक परिवार अपनी पाकिस्तानी बहू का इंतजार कर रहा है। दरअसल इस परिवार के दूल्हे और पाकिस्तान की दुल्हन ने ऑनलाइन निकाह किया। स्क्रीन पर नजरों से नजरें मिलीं और दोनों ने कह दिया कुबूल है-कुबूल है-कुबूल है। 







वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ निकाह







जोधपुर के निवासी सिविल कॉन्ट्रेक्टर मोहम्मद अफजल ने अपने छोटे बेटे का निकाह पाकिस्तान की अमीना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराया। इंडिया और पाकिस्तान में बैठे काजियों ने निकाहनामा पढ़ा। निकाह के समय दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार भी शामिल रहे। जोधपुर में सभी ने एलईडी के जरिए निकाह देखा।







  • यह भी पढ़ें  



  • सीमा हैदर के भारत आने से बिगड़ी प्लानिंग, नेपाल के माफिया को बेनामी संपत्ति बेचने की फिराक में थी अतीक गैंग






  • अब वीजा मिलने का इंतजार







    मोहम्मद अफजल का कहना है कि दोनों मुल्कों में भले ही तनाव रहे लेकिन रिश्ते तो बनते ही रहे हैं। अब निकाह हो जाने के बाद वीजा के लिए एप्लाई करेंगे। वीजा मिलने के बाद दुल्हन हमारे घर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन निकाह के चलते बेवजह का खर्च भी कम होता है। 





    एकदम अरेंज मैरिज 





    अफजल ने बताया कि यह शादी पूर्णतः अरेंज मैरिज है। मेरा छोटा बेटा अरबाज वकालत करता है। साथ ही वह वीडियो एडिटिंग का भी काम करता है। रिश्तेदारों के जरिए यह रिश्ता तय हुआ है। वीजा नहीं मिल पा रहा था इसलिए ऑनलाइन शादी का विकल्प चुन लिया। 





    पाकिस्तान जाते तो दोबारा निकाह करना पड़ता







    दूल्हे अरबाज ने कहा कि यदि हम पाकिस्तान जाकर निकाह करते तो वो इंडिया में मान्य नहीं होता। वापस लौटकर फिर निकाह करना पड़ता। निकाहनामे के साथ वीजा अप्लाई करेंगे तो वीजा मिलने में आसानी होगी। अरबाज को अब अपनी अमीना का इंतजार है, आखिर उसे सुहागरात भी तो मनानी है, जो वीजा मिलने के बाद ही हो पाएगी।



    seema haider pakistani ameena nikah pakistani bride paakistaanee dulhan arabaaj ne ameena se onalain nikaah kiya पाकिस्तान की अमीना से निकाह पाकिस्तानी दुल्हन वीजा मिलने के बाद मनेगी सुहागरात ऑनलाइन निकाह अरबाज ने अमीना से ऑनलाइन निकाह किया राजस्थान के दूल्हे को अपनी पाकिस्तानी दुल्हन का इंतजार