आज देश में धूमधाम से मनाई जाएगी रंग पंचमी, आज ही के दिन राधा-कृष्ण ने खेली थी होली

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज देश में धूमधाम से मनाई जाएगी रंग पंचमी, आज ही के दिन राधा-कृष्ण ने खेली थी होली

BHOPAL. आज रंग पंचमी देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। आज चैत्र के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ होली खेली थी। इसलिए एक-दूसरे को रंग लगाया जाता है। रंग पंचमी पर श्रीकृष्ण के साथ राधी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।





कृष्ण ने राधा के साथ खेली थी होली





चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है। इसलिए इसे कृष्ण पंचमी भी कहते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा के साथ होली खेली थी। मंदिरों में कृष्ण के साथ राधा की खास पूजा होती है। भजन-कीर्तन के साथ मंदिरों में श्रीकृष्ण और राधा को रंग-गुलाल चढ़ाया जाता है। रंग पंचमी पर जुलूस निकाला जाता है। हुरियारे रंग-गुलाल उड़ाते हैं।





रंग पंचमी का महत्व





रंग पंचमी का एक खास महत्व भी है। ऐसा माना जाता है कि गुलाल से व्यक्ति के सात्विक गुणों में वृद्धि होती है। व्यक्ति के दुर्गुणों का नाश होता है। इस दिन शरीर पर गुलाल और रंग लगाया जाता है। दोस्तों और सगे-संबंधियों को रंग-गुलाल लगाया जाता है।





विनाशकारी शक्तियों पर विजय का दिन





मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में रंग पंचमी का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी पर रंग-गुलाल खेला जाता है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भगवान को पकवानों का भोग लगाया जाता है। कई जगहों पर रंग पंचमी पर गुलाल उड़ाते हुए शोभा यात्रा निकाली जाती है। इंदौर में गेर निकाली जाती है। शास्त्रों के मुताबिक रंग पंचमी को विनाशकारी शक्तियों पर विजय पाने का दिन भी माना जाता है।





रंग पंचमी की पौराणिक कथा





पौराणिक कथा के मुताबिक होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने जब उनके तप में विघ्न डालने के कारण कामदेव को भस्म कर दिया था। तब इस वजह से देवलोक में सब दुखी थे, लेकिन देवी रति और देवताओं की प्रार्थना के बाद भगवान शिव ने कामदेव को पुनः जीवन दान दिया। इसके बाद सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और इसी खुशी में रंगो का उत्सव मनाने लगे। इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा।



Rang Panchami Festival of Rang Panchami रंग पंचमी रंग पंचमी का त्योहार Holi of Radha-Krishna राधा-कृष्ण की होली