रतन टाटा को एक बार नहीं बल्कि 4 बार हुआ था प्यार, जानिए क्यों नहीं की शादी

रतन टाटा न सिर्फ इंडस्ट्री में सफलता के प्रतीक थे बल्कि उनका अलग व्यक्तित्व भी उन्हें खास बनाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की? जबकि, उन्हें 4 बार प्यार हुआ, आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह...

Advertisment
author-image
Ravi Singh
New Update
ratan tata wedding
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Ratan Tata Love : भारतीय व्यापार जगत में बुधवार 9 अक्टूबर की रात उस समय शोक छा गया जब मशहूर कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर आई। लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे न सिर्फ इंडस्ट्री में सफलता के प्रतीक थे बल्कि उनका अलग व्यक्तित्व भी उन्हें खास बनाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की? जबकि, उन्हें 4 बार प्यार हुआ, आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह...

एक बार नहीं बल्कि 4 बार हुआ था प्यार

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी किसी से शादी नहीं की। ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ। एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने खुद अपनी लव लाइफ के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था कि प्यार ने एक बार नहीं बल्कि चार बार उनके दरवाजे पर दस्तक दी थी, लेकिन मुश्किल वक्त के कारण उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद उन्होंने दोबारा कभी शादी के बारे में नहीं सोचा और अपना पूरा ध्यान टाटा ग्रुप के कारोबार को भारत में आगे बढ़ाने पर लगाया।

28 सितंबर 1937 को सूरत में जन्मे थे टाटा

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को सूरत में हुआ था। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन ने अपनी अलग पहचान बनाई और बेहतर मुकाम भी हासिल किया। उन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और यही वजह है कि आज टाटा दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन बिजनेस सेक्टर के सबसे सफल उद्यमियों में से एक रतन टाटा प्यार के मामले में असफल साबित हुए। खबरों की मानें तो इस संबंध में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अविवाहित होने से जुड़े बड़े खुलासे किए थे।

अमेरिका में बिगड़ी प्यार की बात

रतन टाटा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह प्यार में थे, लेकिन वह अपने प्यार को शादी के मुकाम तक नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा था कि शादी न करने का फैसला उनके लिए सही साबित हुआ। क्योंकि अगर वह शादी कर लेते तो स्थिति काफी जटिल हो जाती। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे कभी सिमी गरेवाल से प्यार हुआ था, तो मैं आपको बता दूं कि मैं चार बार शादी करने को लेकर गंभीर था। हर बार किसी डर के कारण मैं पीछे हट गया। अपने प्यार के दिनों के बारे में टाटा ने कहा था कि जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था। तब शायद मैं प्यार को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर हो गया था और हम सिर्फ इसलिए शादी नहीं कर सके क्योंकि मैं वापस भारत आ गया था।

ये खबर भी पढ़ें...

रतन टाटा ने देश के लिए किए ये बड़े काम, जो हमेशा आपको रहेंगे याद

नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

गर्लफ्रेंड ने अमेरिका में की थी किसी और से शादी

रतन टाटा की लव लाइफ दिलचस्प थी और उनकी गर्लफ्रेंड भारत नहीं आना चाहती थी। उसी समय भारत-चीन युद्ध भी चल रहा था। आखिरकार उनकी गर्लफ्रेंड ने अमेरिका में किसी और से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान टाटा ग्रुप पर केंद्रित कर दिया और ग्रुप की कंपनियों को आगे बढ़ाने पर काम किया। उनके नेतृत्व में ग्रुप का कारोबार तेजी से बढ़ा और यह पूरी दुनिया में मशहूर हो गया। आज घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक से लेकर आसमान में हवाई जहाज से सफर करने तक हर जगह टाटा ग्रुप की मौजूदगी है।

पियानो बजाऊंगा और हवाई जहाज उड़ाने का शौक पूरा करूंगा

रतन टाटा बहुत ही साधारण जीवन जीते थे, लेकिन उन्हें कई चीजों का शौक भी था। इनमें कार चलाना और पियानो बजाना शामिल है। इसके साथ ही हवाई जहाज उड़ाना भी उनकी पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर था। टाटा संस से रिटायरमेंट के बाद रतन टाटा ने कहा था कि अब मैं अपनी बाकी की जिंदगी अपने शौक पूरे करने में बिताना चाहता हूं। अब मैं पियानो बजाऊंगा और हवाई जहाज उड़ाने का शौक पूरा करूंगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Ratan Tata Businessman Ratan Tata रतन टाटा बिजनेसमैन रतन टाटा हिंदी न्यूज मुंबई नेशनल हिंदी न्यूज रतन टाटा का निधन दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा रतन टाटा की स्टोरी Ratan Tata Story Ratan Tata Death ratan tata love