एटीएम से अब आसानी से मिलेंगे 100 और 200 रुपए के नोट: RBI ने बैंकों को दिए निर्देश
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 29, 2025, 16:25 IST
ATM transactions
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से 100 और 200 रुपए के नोटों (100 and 200 rupee notes) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बैंकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
एटीएम से पैसे निकालते समय 1000 और 500 रुपए के बड़े नोट तो आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन 100 और 200 रुपए के छोटे नोट बहुत बार नहीं मिल पाते हैं। लंबे समय सेबाजार में भी इन नोटों की कमी की शिकायतें आ रही थीं। आम जनता की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अब बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। क्या कहा है
25 अप्रैल 2025 को जारी सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि सभी बैंकों को सुनिश्चित करना होगा कि 100 रुपए और 200 रुपये के नोट एटीएम से पर्याप्त मात्रा में निकलें। इसके लिए एक चरणबद्ध योजना तय की गई है। चरण 1: 30 सितंबर 2025 तक 75% एटीएम में कम से कम एक कैसेट ऐसा हो जिसमें 100 या 200 रुपये के नोट लोड किए जाएं। चरण 2: 31 मार्च 2026 तक यह अनुपात बढ़ाकर 90% एटीएम तक किया जाएगा। व्हाइट लेबल एटीएम (White Label ATM) वे एटीएम होते हैं जिन्हें कोई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) चलाती है, लेकिन वे किसी भी बैंक के ग्राहकों को सेवा प्रदान कर सकते हैं। अब इन ऑपरेटरों को भी आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना होगा. ये भी पढ़ें: लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, EMI में आएगी गिरावट आरबीआई के निर्देश के अलावा एक और महत्वपूर्ण बदलाव 1 मई 2025 से लागू हो रहा है। अब तक फ्री ट्रांजैक्शन (Transaction) के बाद प्रति बार 21 रुपये चार्ज लगता था। अब यह बढ़कर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन हो जाएगा।
यह बदलाव होम बैंक नेटवर्क के बाहर किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे।
मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजैक्शन।
नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा बनी रहेगी। हर एटीएम मशीन में 4 करेंसी कैसेट होते हैं।
हर कैसेट में अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट रखे जाते हैं।
RBI का नया निर्देश है कि कम से कम एक कैसेट में 100 या 200 रुपये के नोट भरना अनिवार्य होगा। thesootr links
क्या कहा है आरबीआई के सर्कुलर में?
क्या होते हैं व्हाइट लेबल एटीएम?
ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बढ़ोतरी
यह बदलाव होम बैंक नेटवर्क के बाहर किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।
फ्री लिमिट में कोई बदलाव नहीं
मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजैक्शन।
नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा बनी रहेगी।
एटीएम में कैसे काम करते हैं करेंसी कैसेट्स
हर कैसेट में अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट रखे जाते हैं।
RBI का नया निर्देश है कि कम से कम एक कैसेट में 100 या 200 रुपये के नोट भरना अनिवार्य होगा। thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar