द सूत्र खास : 17 साल की जिद और एक रात का जुनून है RCB की जीत... इसलिए सपने देखो

Ravi Kant Dixit | Jun 04, 2025, 13:48 IST
Share
rcb-ipl-2025-victory-emotion-patidar-kohli
rcb-ipl-2025-victory-emotion-patidar-kohli

RCB की 2025 आईपीएल जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, यह 17 सालों की मेहनत, उम्मीद और संघर्ष की जीत है। विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और उनके फैन्स ने मिलकर इसे संभव बनाया।

जीत क्या होती है, कोई RCB से पूछे।
धैर्य क्या होता है, कोई विराट कोहली से सीखे।
नेतृत्व क्या होता है, कोई अपने इंदौर के रजत पाटीदार को देखे।
उम्मीद क्या होती है, कोई एबी डिविलियर्स से जाने।
खुशी क्या होती है, कोई क्रिस गेल से पूछे।
साथी कैसा होना चाहिए, कोई अनुष्का शर्मा से सीखे।
और उत्साह क्या होता है, ये RCB के फैन्स से बेहतर कौन जाने।

इन पंक्तियों में सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये वो अहसास हैं, जो 17 बरस से भारतीय क्रिकेट की धड़कन बनी RCB के सफर का सार हैं। IPL 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अंततः ट्रॉफी उठाई तो जीत का मतलब सिर्फ मैदान पर छाए नाम नहीं रहे, ये जीत थी उन अनगिनत रातों की, जो जुनूनी क्रिकेट प्रेमियों ने बिना नींद के गुजारीं। वो आंसू जो हर हार के बाद गिरे, वो उम्मीद जो हर बार टूटी और फिर किसी विराट, रजत या गेल के दम पर जुड़ गई।

IPL Final: रात को बने IPL चैंपियन, सुबह उठते ही विराट कोहली ने क्या किया?
IPL Final: रात को बने IPL चैंपियन, सुबह उठते ही विराट कोहली ने क्या किया?

हार से हारकर जीतने की दास्तां...

752f0ca2-200
752f0ca2-200

RCB का सफर कहां आसान था। ये वो टीम रही, जो सितारों से भरी थी, पर नतीजों से खाली। कभी क्रिस गेल के छक्के गूंजे तो कभी कोहली की कवर ड्राइव्स। बार-बार जीत की दहलीज पर पहुंचकर यूं हार जाना, फिर हर सीजन में फैन्स की उम्मीदों का सिरमौर बने रहना, ये कमाल सिर्फ RCB कर सकती थी।

अब IPL 2025 में उनकी जीत महज ट्रॉफी जीतना नहीं है, ये उस लंबे इंतजार का अंत है, जो 17 बरस से हर मैच के साथ गहराता जा रहा था। ये उस मजबूत विश्वास की जीत है, जिसमें कहते हैं कि कुछ कर गुजरने की चाह हो तो कायनात भी साथ देती है।

कोहली मतलब, विराट!

Virat Kohli IPL 100: आईपीएल में कोहली ने जड़ा 8वां शतक, RCB ने RR को दिया  184 का लक्ष्य | ipl 2024 rr vs rcb virat kohli scored 8th ipl hundred  rajasthan royals | Patrika News
Virat Kohli IPL 100: आईपीएल में कोहली ने जड़ा 8वां शतक, RCB ने RR को दिया 184 का लक्ष्य | ipl 2024 rr vs rcb virat kohli scored 8th ipl hundred rajasthan royals | Patrika News

कोहली का RCB से रिश्ता खिलाड़ी और टीम का नहीं है, आत्मा और शरीर जैसा है। 2008 से 2025 तक उन्होंने RCB को जीया है। जब वो रन बनाते हैं तो फैन्स की सांसें थमती हैं। जब वो पवेलियन लौटते हैं तो स्टेडियम में चुप्पी छा जाती। उनकी आंखों में हमेशा आग रही, पर वो आग दूसरों को जलाने के लिए नहीं थी, वो तो खुद को तपाकर सोना बनाने वाली आग थी। फाइनल में जीत के बाद विराट ने कहा कि जब तक वो IPL खेलेंगे RCB का हिस्सा रहेंगे। ऐसी निष्ठा विरासत गढ़ती है।
विराट ने पंजाब किंग्स के साथ हुए फाइनल मैच में 43 रन की पारी खेली। अपनी टीम के लिए एक बार वे टॉप स्कोरर रहे। इसी के साथ पूरे सीजन में उन्होंने 657 रन बनाए और टॉप 3 बल्लेबाज रहे। यूं भी कोहली का क्रिकेट करियर विराट है। वे दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं।

कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए यह सब अंडर-19 विश्व कप से शुरू हुआ'
कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए यह सब अंडर-19 विश्व कप से शुरू हुआ'

यहां खास यह भी है कि कोहली ने वर्ष 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के रूप में पहली ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप (2011), चैम्पियंस ट्रॉफी (2013), टी20 वर्ल्ड कप (2024), फिर चैम्पियंस ट्रॉफी (2025) और आईपीएल (2025) जीत चुके हैं। कोहली अब उस खास क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें उनसे पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी थे। थाला ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी और आईपीएल जीता है। कोहली ऐसा करने वाले अब दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

RCB के कप्तान से पहले इंदौर के लाल हैं रजत

कौन हैं रजत पाटीदार, आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी के नए कप्तान
कौन हैं रजत पाटीदार, आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी के नए कप्तान

जब 2025 के सीजन में कप्तानी की बागडोर रजत पाटीदार को मिली तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये युवा इतना ठहराव और सोच लेकर आएगा। इंदौर के इस बेटे ने बता दिया कि मैदान पर खेलने के लिए बल्ला काफी नहीं होता, जरूरी होता है दिमाग का संतुलन, दिल की आस्था और टीम के लिए जीतने का जुनून। फाइनल में जीत के बाद RCB ने अपने X हैंडल पर रजत पाटीदार का फोटो शेयर कर लिखा, Won us the IPL in his debut season as captain. This is our Raja. All hail Raja Patidar! यानी, कप्तान के रूप में अपने डेब्यू सीजन में ही हमें IPL जिताया। यही है हमारा राजा। राजा पाटीदार की जय हो!
Indore's Rajat became the lucky charm of RCB | RCB के लकी चार्म बने इंदौर  के रजत पाटीदार: अपनी पहली कप्तानी में दिलाया खिताब; रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  IPL इतिहास की ...
Indore's Rajat became the lucky charm of RCB | RCB के लकी चार्म बने इंदौर के रजत पाटीदार: अपनी पहली कप्तानी में दिलाया खिताब; रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की ...

रजत सामान्य परिवार से आते हैं। वे बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं, रजत 8 साल की उम्र में इंदौर के क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। इसके बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने अपने खेल को और निखारा। दिन—रात मेहनत की और अब RCB को बाजीगर बनाया।

एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल... उम्मीद और जश्न के प्रतीक

विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल संग आईपीएल 2025 का जश्न मनाया -  News18 हिंदी
विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल संग आईपीएल 2025 का जश्न मनाया - News18 हिंदी

डिविलियर्स ने RCB की कमान संभाली थी, लेकिन उनका सपना अधूरा रहा। ऐसे ही क्रिस गेल, जिनकी हंसी, अतरंगी डांस और धमाकेदार बल्लेबाजी ने इस टीम को रंग दिया, ये RCB के DNA का वो हिस्सा हैं, जिन्हें कोई मिटा नहीं सकता। अब जब RCB फाइनल खेल रही थी तो दोनों स्टेडियम में अपनी टीम को हौसला देने मौजूद थे। खेल देखिए कैसे दिल के तार जोड़ता है, ​पोडियम पर भी इन दोनों खिलाड़ियों को आरसीबी मैनेजमेंट ने न केवल बुलाया, बल्कि ट्रॉफी भी उनके हाथ में थमाई। यह कितना सुंदर संयोग था।

RCB के फैन्स: सिर्फ प्रशंसक नहीं, परिवार हैं

RCB बनाम KKR आईपीएल 2025 मैच के दौरान विराट कोहली को स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे  फैंस, चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखेगा सबसे अलग नजारा | Cricket Times -  Hindi
RCB बनाम KKR आईपीएल 2025 मैच के दौरान विराट कोहली को स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे फैंस, चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखेगा सबसे अलग नजारा | Cricket Times - Hindi

IPL का सबसे वफादार, सबसे जुनूनी और सबसे भावुक फैन बेस अगर किसी टीम का है तो वो RCB है। हर हार में उनके ट्वीट्स से मैदान भर जाते हैं और हर जीत में उनकी आंखें नम हो जाती हैं। ये वो फैन्स हैं, जो टीम के साथ रोते हैं, लड़ते हैं, हंसते हैं और झूमते हैं। उनकी "Ee sala cup namde" की गूंज अब सिर्फ नारा नहीं, हकीकत बन चुकी है।

अनुष्का शर्मा: साथीपन की असली परिभाषा

RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा दिखीं इमोशनल
RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा दिखीं इमोशनल

क्रिकेटर का निजी जीवन अक्सर मैदान के शोर में गुम हो जाता है, लेकिन अनुष्का शर्मा ने विराट के हर उतार-चढ़ाव में जो साथ दिया, वो हर खिलाड़ी को बताता है कि जीवन में सच्चा साथी कितना जरूरी होता है। उनकी प्रार्थनाएं, उनके साथ और उनके हौसले से विराट को संबल दिया। वो मैदान के बाहर RCB की सबसे मजबूत सपोर्ट बनकर हर मैच में मौजूद रहीं।

संघर्ष की पहचान: पंजाब किंग्स और श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया - AV News
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया - AV News

इस सीजन में भले ही जीत RCB के नाम रही, पर संघर्ष की दास्तां यदि किसी ने लिखी तो वो पंजाब किंग्स और उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने। लगातार जूझती रही ये टीम, कभी अपने खिलाड़ियों के फॉर्म से तो कभी खुद किस्मत से। हारने के बाद भी मुस्कुराना और फिर खड़े होना, ये सिर्फ असली कप्तानों को आता है और श्रेयस अय्यर ऐसे ही कैप्टन साबित हुए।

भोपाल का लड़का शशांक सिंह हौसले की परिभाषा

IPL चैंपियन है Shashank Singh, RCB के हलक से बस खींच ही लिया था मैच... -  Panchdoot News
IPL चैंपियन है Shashank Singh, RCB के हलक से बस खींच ही लिया था मैच... - Panchdoot News

शशांक सिंह का नाम इस सीजन में नई आशा के रूप में उभरा है। भोपाल से निकलकर IPL जैसे मंच पर चमकना आसान नहीं होता, पर शशांक ने बताया कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के सामने कोई भी मंच छोटा नहीं पड़ता। वो सिर्फ रन नहीं बना रहे थे, वो हर युवा को संदेश दे रहे थे कि तुम कर सकते हो।

क्रिकेट हमारे यहां खेल नहीं, भावना है

टी-20 विश्व कप 2024 में भारत की ओर से बने रोचक रिकॉर्ड्स पर नजर
टी-20 विश्व कप 2024 में भारत की ओर से बने रोचक रिकॉर्ड्स पर नजर

भारत में क्रिकेट महज 22 गज की लड़ाई नहीं है। ये तो घरों की दीवारों पर लगे पोस्टर हैं, चाय की दुकानों पर होने वाली बहस है, बच्चों के खिलौने हैं और बुजुर्गों की उम्मीदें। हर चौका, हर विकेट, हर जीत और हर हार...हमारे दिलों को छूती है। RCB की ये जीत हमें सिर्फ कप नहीं देती, ये हमें यकीन देती है कि इंतजार कितना भी लंबा क्यों न हो, मेहनत और जुनून कभी खाली नहीं जाते। ये जीत हर उस इंसान की है जिसने सपनों से हार नहीं मानी, जिसने भावनाओं को कमजोरी नहीं ताकत बनाया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

RCB first win | आईपीएल में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह | भोपाल के शशांक सिंह | अनुष्का शर्मा-विराट कोहली | आईपीएल विराट कोहली | RCB and PBKS | RCB beat Punjab Kings

Tags:
  • विराट कोहली
  • क्रिकेट
  • श्रेयस अय्यर
  • अनुष्का शर्मा
  • पंजाब किंग्स
  • आईपीएल विराट कोहली
  • RCB beat Punjab Kings
  • rcb
  • RCB first win
  • अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
  • RCB and PBKS
  • क्रिस गेल
  • रजत पाटीदार
  • भोपाल के शशांक सिंह
  • आईपीएल में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह
  • IPL 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि