केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चेन्नई स्थित मुरासोली ट्रस्ट की शिकायत के मामले में SC में सुनवाई, शीर्ष कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाई
Pratibha Rana | Sept 28, 2023, 24:00 IST
केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चेन्नई स्थित मुरासोली ट्रस्ट की शिकायत के मामले में SC में सुनवाई, शीर्ष कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मामला 2020 का है। 2020 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरुगन के कथित मानहानि वाले बयानों को लेकर चेन्नई स्थित मुरासोली ट्रस्ट ने शिकायत की थी। मद्रास हाईकोर्ट ने 5 सितंबर को कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट के इनकार के बाद मुरुगन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुरुगन की याचिका जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पीके मिश्रा की पीठ में सुनवाई के लिए आई।
मुरासोली ट्रस्ट से भी जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने मुरुगन की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए मुरुगन के खिलाफ चेन्नई की एक स्पेशल कोर्ट में लंबित कार्यवाही पर रोक लगा दी। पीठ ने उनकी याचिका पर मुरासोली ट्रस्ट से भी जवाब मांगा।मुरुगन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मानहानि की कार्यवाही शुरू करना अवैध था और शिकायत सियासत के मकसद से दायर की गई थी।
छह हफ्ते बाद अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद तय की है। दरअसल तमिलनाडु के सीएण और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन मुरासोली ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी रहे हैं। सितंबर की शुरुआत में मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई में ट्रस्ट के कब्जे वाली भूमि पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुरुगन के खिलाफ मुरासोली ट्रस्ट द्वारा दायर मानहानि मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA