Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान में बदला Remal,भारी बारिश-तूफान की चेतावनी, बंगाल से बांग्लादेश तक दिखेगा असर

Sandeep Kumar | May 26, 2024, 07:33 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T072541.244.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T072541.244.jpg

मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दी गई है कि 26 मई और 27 मई को दक्षिण 24 परगना में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

देश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवाती तूफान ( Cyclonic storm ) भी उठा है। इसे रेमल ( Remal ) नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बना और शनिवार देर शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान रेमल में बदल गया। चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार आधी रात को टकरा सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार यानी 25 मई को यह जानकारी दी गई।

समुद्र में उठेगी खतरनाक लहरें

बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस मौसम में यह पहला चक्रवात है। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। यह भी कहा गया है कि चक्रवाती तूफान 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26 मई और 27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27 मई और 28 मई को भारी से भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के टकराने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।

मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी दी गई है कि 26 मई और 27 मई को दक्षिण 24 परगना में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर 24 परगना में भी 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी अत्यधिक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में 26 मई और 27 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है। बिहार के कुछ स्थानों में भी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा सरकार ने अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) तमल मजूमदार ने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 28 मई तक राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारी बारिश की चेतावनी
  • चक्रवाती तूफान
  • Cyclonic Storm
  • Remal
  • रेमल
  • तूफान की चेतावनी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...