कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुई मिस्र की टुकड़ी, पहली बार स्वदेशी 21 तोपों से सलामी, जमीन से आसमान तक गणतंत्र दिवस का जश्न

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुई मिस्र की टुकड़ी, पहली बार स्वदेशी 21 तोपों से सलामी, जमीन से आसमान तक गणतंत्र दिवस का जश्न

NEW DELHI. पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। परेड में 23 झांकियां देखने को मिलीं। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जबकि 6 अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की रहीं।



publive-image



इससे पहले मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पहली बार है, जब भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। पिछले साल तक 21 तोपों की सलामी ब्रिटिश जमाने की 25-पाउंडर आर्टिलरी  से होती थी।। इसके अलावा इस बार नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बने। वहीं, बीएसएफ की कैमल कंटिन्जेंट के हिस्से के तौर पर महिला सैनिक भाग लिया और नौसेना की कंटिन्जेंट के 144 सैनिकों की लीडर भी महिला रही। 6 अग्निवीर नौसेना के मार्चिंग दस्ते का हिस्सा बने।



publive-image



परेड में दिखी इनकी झलक



1. अर्जुन टैंक




— ANI (@ANI) January 26, 2023



2. के-9 स्वचालित गन




— ANI (@ANI) January 26, 2023



3. आकाश हथियार सिस्टम




— ANI (@ANI) January 26, 2023



4. ब्रह्मोस मिसाइल




— ANI (@ANI) January 26, 2023



5. झांकी में नारी शक्ति




— ANI (@ANI) January 26, 2023



6. कर्तव्य पथ पर मिस्र की टुकड़ी




— ANI (@ANI) January 26, 2023



7. कर्तव्य पथ पर डेयर डेविल्स




— ANI (@ANI) January 26, 2023



8. आसमान में हेलिकॉप्टर्स




— ANI (@ANI) January 26, 2023



पैसेंजर ड्रोन का जादू



कर्तव्यपथ पर भारत के पहले पैसेंजर ड्रोन का जादू भी दिखा। इस पैसेंजर ड्रोन को वरुणा का नाम दिया गया है। इसे पुणे के सागर डिफेंस इंजीनियरिंग की ओर से बनाया गया है। कुछ समय पहले भारतीय नौसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वरुणा का प्रदर्शन किया था। इस पैसेंजर ड्रोन में एक व्यक्ति बैठ सकता है। ये पैसेंजर ड्रोन 130 किलोग्राम वजन के साथ करीब 25 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. एक बार उड़ान भरने के बाद वरुणा ड्रोन 25-33 मिनट तक हवा में रह सकता है।



ऊंट सवार महिला दस्ता



देश में सीमा सुरक्षा बल का पहला ऊंट सवार महिला दस्ते ने पहली बार पुरुष ऊंट दस्ते के साथ राजपथ की परेड में हिस्सा लिया। इस बीएसएफ वुमन कैमल कंटिनजेन्ट को राजस्थान फ्रंटियर के ट्रेनिंग सेंटर और बीकानेर सेक्टर ने तैयार किया है। यह दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दस्ता है। महिला ऊंट सवार दस्ते की ड्रेस डिजाइन भी खास तरह की है।



वायुसेना के गरुड़ कमांडो होंगे शामिल



इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो शामिल हुए। गरुड़ कमांडो (Garud Commando) इंडियन एयरफोर्स की स्पेशल  फोर्स है। ये दुनिया के बेस्ट कमांडो फोर्स में से एक हैं। इनकी ट्रेनिंग सबसे लंबी होती है। ये 72 हफ्तों की ट्रेनिंग के बाद ये कमांडो बनते हैं।


Republic Day Parade 2023 मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी चीफ गेस्ट भारत का 74वां गणतंत्र दिवस रिपब्लिक डे समारोह 2023 गणतंत्र दिवस परेड 2023 Egypt President Al-SISI Chief Guest India 74rd Republic Day Republic Day Celebration