महाराष्ट्र में आरक्षण कीआग... सर्वदलीय बैठक के बीच मराठा विधायकों का हंगामा, मंत्रालय से निकाला गया बाहर

The Sootr | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
महाराष्ट्र में आरक्षण कीआग... सर्वदलीय बैठक के बीच मराठा विधायकों का हंगामा, मंत्रालय से निकाला गया बाहर
महाराष्ट्र में आरक्षण कीआग... सर्वदलीय बैठक के बीच मराठा विधायकों का हंगामा, मंत्रालय से निकाला गया बाहर

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार शाम प्रदर्शन के दौरान पथराव में नांदेड़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे घायल हो गए।

Mumbai (Maharashtra) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार शाम प्रदर्शन के दौरान पथराव में नांदेड़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के कुशनूर इलाके में हुई जहां सैकड़ों मराठा कार्यकर्ता समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। मराठा आरक्षण को लेकर बढ़ते विवाद का हल निकालने के लिए बुधवार (1 नवंबर) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान मराठा समुदाय को आरक्षण की मांग के समर्थन में विभिन्न दलों के विधायकों के एक समूह ने महाराष्ट्र सचिवालय 'मंत्रालय' के पास विरोध प्रदर्शन किया।

मंत्रालय के गेट पर ताला लगाने की कोशिश

अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा समूह, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के प्रदर्शनकारी विधायक सचिवालय भवन की सीढ़ियों पर हाथों में समर्थन के लिए लिखे गए संदेश लेकर बैठ गए। पुलिस ने बताया कि कुछ विधायकों ने यह कहते हुए मंत्रालय के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की कि जब तक मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिल जाता, वे प्रशासन को काम नहीं करने देंगे।

शिंदे ने की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस, सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

शिंदे सर्वदलीय बैठक के लिए पहुंचे गेस्ट हाउस

मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के शैयाद्री गेस्ट हाउस पहुंचे। मराठा आरक्षण समर्थकों ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारे लगाए।

Tags:
  • keywords - Maratha reservation in Maharashtra
  • violence not stopping
  • uproar in all-party meeting
  • Maratha MLAs expelled
  • attack on Maharashtra government
  • महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण
  • नहीं थम रही हिंसा
  • सर्वदलीय बैठक में हंगामा
  • मराठा विधायकों को निकाला
  • महाराष्ट्र सरकार पर हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती