Kotak Mahindra Bank : RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर क्यों लगाए बैन , जानिए वजह

Marut raj | Apr 24, 2024, 18:23 IST
Share
Reserve Bank of India RBI imposed ban on Kotak Mahindra Bank द सूत्र
Reserve Bank of India RBI imposed ban on Kotak Mahindra Bank द सूत्र

आरबीआई ने Kotak Mahindra Bank पर नए ग्राहक बनाने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। इसका असर पुराने ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। RBI की इस कार्रवाई का असर बैंक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है।

RBI imposed ban on Kotak Mahindra Bank

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर बैन ( Ban on Kotak Mahindra Bank ) लगा दिया है। आरबीआई ने बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है।RBI द्वारा कोटक महेंद्र बैंक पर लगाए गए इस बैन का असर मौजूदा ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों को सभी तरह की सर्विसेज सुचारू रूप से देना जारी रखेगा। इसमें मौजूदा क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से मिल रहीं सुविधाएं मिलती रहेंगी।

RBI के निशाने पर इसलिए आया बैंक

आरबीआई की ओर से कहा गया है साल 2022-23 के लिए आईटी एक्सामिनेशन के दौरान बैंक में कई प्रकार की कमियों को लेकर चिंताएं जाहिर की गई थीं। कोटक महिंद्रा बैंक तय समय में इन चिंताओं का समाधान करने में विफल साबित हुआ है।
आरबीआई ने कहा कि आईटी रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के अभाव में बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम ( Core Banking System ) और उसके ऑनलाइन व डिजिटल बैंकिंग चैनल्स ने बीते दो सालों की अवधि में कई बार आउटेज देखने को मिला है। इससे बैंक ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। RBI के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक जैसे अपनी आईटी इन्वेंट्री को मैनेज करता है और डेटा सिक्योरिटी का उसका जो तरीका है, उसमें गंभीर कमियां पाई गई थीं।

कमियां ठीक करने में बैंक रहा नाकाम

रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंक द्वारा दो साल में अपने कंप्यूटर उपकरण, सॉफ्टवेयर अपडेशन या उसके सिस्टम तक पहुंच से जुड़ी दिक्कतों का कोई समाधान नहीं किया और न ही डेटा सिक्योरिटी का प्रबंधन किया। ऐसे में नियामकीय उल्लंघन के चलते ये एक्शन लिया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने बताया है कि अब एक्सटर्नल ऑडिट के बाद पाबंदी की समीक्षा कर अगला कदम उठाया जाएगा। आरबीआई के अनुसारग्राहकों के हित में और किसी भी संभावित लंबे समय तक आउटेज को रोकने के लिए बैंक पर कुछ ये बैन लगाने का निर्णय लिया है, जो न केवल बैंक की अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
शेयरों पर दिखेगा एक्शन का असर
RBI की ओर से की गई कार्रवाई का असर कल गुरुवार को Kotak Mahindra Bank Share पर देखने को मिल सकता है। बुधवार को शेयर बाजार ( Share Market ) में कारोबार बंद होने पर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.65 फीसदी या 29.90 रुपये की तेजी के साथ 1,842.95 रुपए के लेवल पर बंद हुए हैं। 3.66 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Kotak Mahindra Bank Market Cap ) वाले इस बैंक से शेयरों पर इस बैक का विपरीत असर देखने को मिल सकता है।

Tags:
  • RBI
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • RBI imposed ban on Kotak Mahindra Bank
  • Kotak Mahindra Bank
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • कोटक महिंद्रा बैंक पर बैन
  • Ban on Kotak Mahindra Bank
  • Kotak Mahindra Bank Share
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ

By

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?

By CHAKRESH

फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?