भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से नए बैंक अकाउंट खोलने पर रोक लगाई

The Sootr | Jan 31, 2024, 19:34 IST
Share
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर  29 फरवरी से नए बैंक अकाउंट खोलने पर रोक लगाई
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से नए बैंक अकाउंट खोलने पर रोक लगाई

पेटीएम पर लगाए गए इन प्रतिबंधों के बाद कस्टमर अपने खाते में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पैसा निकालने की अनुमति कस्टमर को दी गई है।

सूर्यप्रताप सिंह, भोपाल: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई ने पेटीएम बैंक पर क्रेडिट ट्रांजेक्शन पर किसी भी तरह के डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी है। 29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है। आरबीआई ने पेटीएम पर यह कार्रवाई नियमों का पालन नहीं करने की वजह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शन लिया है।

आरबीआई ने कहा कि बैंक कई सारे नियमों का उल्लंघन कर रहा है। एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन रिपोर्ट से पता चला था कि बैंक कई वित्तीय नियमों के अनुपालन में लगातार असफल रहा है। इसके अलावा भी कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ इन आरोपों की जांच अभी जारी रहेगी। पेटीएम पर लगाए गए इन प्रतिबंधों के बाद कस्टमर अपने खाते में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। साथ ही आरबीआई ने वॉलेट, फास्टटैग और एनसीएमसी कार्ड को भी टॉप अप नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, पैसा निकालने की अनुमति कस्टमर को दी गई है।

बंद हो जायेंगे सभी तरह के डिपोजिट

29 फरवरी, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उपकरण, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड आदि में किसी भी ब्याज, कैशबैक या रिफंड के अलावा कोई और जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिजर्व बैंक ने बताया कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन रिपोर्ट से पता चला था कि बैंक कई वित्तीय नियमों के अनुपालन में लगातार असफल रहा है. इसके अलावा भी कई तरह की अनियमितताएं पाईं गईं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ इन आरोपों की जांच अभी जारी रहेगी।

उपभोगता निकल पाएंगे अपना पैसा

आरबीआई ने निर्देश दिए है कि कस्टमर को अपने अकाउंट से पैसा निकालने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। कस्टमर अपने सेविंग्स, करेंट, प्रीपेड, फास्टटैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे।

2022 को ही लगा दी थी रोक

आपको बता दें कि RBI ने मार्च 2022 में ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी। ये पाबंदी अब भी जारी है। आरबीआई के निर्देश अनुसार वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नोडल खातों को जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश दिए है। कुल मिलाकर 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन पर पाबंदी रहेगी।

Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • Reserve Bank of India
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई का बड़ा एक्शन
  • Paytm Payments Bank
  • Ban on Paytm Payments Bank
  • Big action by RBI on Paytm Payments Bank
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू

By Amresh Kushwaha

त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार