आरजे सिमरन ने उठाया खौफनाक कदम, अपने फ्लैट में किया सुसाइड
Ravi Singh | Dec 26, 2024, 20:20 IST
Rj Simran Social Media Influencer gurugram suicide Photograph: (the sootr )
मशहूर आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने गुरुग्राम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थीं। उन्हें जम्मू की धड़कन भी कहा जाता था।
Rj Simran Suicide : अपनी आवाज से लोकप्रियता हासिल करने वाली मशहूर आरजे (रेडियो जॉकी) सिमरन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है। पुलिस फिलहाल इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आरजे सिमरन रेडियो की दुनिया में एक बड़ा नाम थीं। उन्होंने एक निजी रेडियो चैनल पर काम करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। वह रेडियो के जरिए लोगों से खूब बातें करती थीं, साथ ही जीवन से जुड़े खास विचार भी शेयर करती थीं।
आरजे सिमरन ने अपनी आवाज से काफी लोकप्रियता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बुधवार यानी 25 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
Rj Simran सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद आरजे सिमरन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। आरजे सिमरन का आखिरी पोस्ट एक वीडियो है, जिसमें वह पंजाबी में अपने विचार साझा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आरजे सिमरन कहती हैं, 'मैं तुम्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं कहती नहीं हूं। तुम्हारी बातों पर मुझे बहुत हंसी आती है। लेकिन मैं जानबूझ कर नहीं हंसती। मुझ पर चांस लेने की कोई जरूरत नहीं है।' आरजे सिमरन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Rj Simran का पूरा नाम सिमरन सिंह है। वह जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थीं। उन्हें जम्मू की धड़कन भी कहा जाता था। वह गुरुग्राम में एक दोस्त के साथ फ्लैट में रह रही थीं। वह साल 2021 तक रेडियो मिर्ची में आरजे थीं। नौकरी छोड़ने के बाद वह फ्रीलांसिंग कर रही थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थीं।
फंदे से लटका मिला शव
मशहूर RJ सिमरन सिंह ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, गुरुग्राम के फ्लैट में मिला शव#RJSimran #Suicide #Gurgram #News #BreakingNews #TheSootr pic.twitter.com/vcWENlXMYc
— TheSootr (@TheSootr) December 26, 2024
सोशल मीडिया पर रहती थीं एक्टिव
कौन हैं आरजे सिमरन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA