भोपाल में छपा था UP की RO-ARO परीक्षा का पर्चा, सरगना राजीव नयन का है भोपाल कनेक्शन
Sandeep Kumar | Jun 24, 2024, 06:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-24T073100.800.jpg
RO-ARO पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है, एसटीएफ की टीम ने आरओ- एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों को प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है।
NEET paper leak: नीट पेपर लीक की घटना के सामने आने बाद देश के तमाम राज्यों में आए दिन पेपर लीक के नए खुलासे हो रहे हैं। अब बात कर लीजिए उत्तर प्रदेश की तो यहां पर समीक्षा अधिकारी यानी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पेपर लीक में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। यूपी एसटीएफ ( STF ) ने भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक कराने वाले गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले सुनील रघुवंशी की मदद से राजीव नयन मिश्रा ने RO/ARO का पेपर लीक किया था।
इस पूरे मामले में एसटीएफ की टीम ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त करते हुए मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। इस मामले में गिरोह के सरगना राजीव नयन समेत 10 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
सिपाही भर्ती और RO/ARO पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा की महिला मित्र अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी है। राजीव नयन मिश्रा के पेपर लीक के धंधे से हो रही करोड़ों की कमाई को उसकी महिला दोस्त शिवानी ही हैंडल करती है। राजीव नयन मिश्रा को किससे कितना पैसा लेना है? कैसे लेना है? वह पैसा किसको कितना बंटना है? यह सब हिसाब किताब शिवानी रखती थी। राजीव नयन मिश्रा के साथ शिवानी भोपाल में ही रहती थी, लेकिन एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई और राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद से शिवानी फरार है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sandeep mishr]()
यूपी में 11 फरवरी को हुई RO/ARO भर्ती परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक करने वाले 6 आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार। नाम हैं सुनील रघुवंशी, सुभाष प्रकाश पंडित, विशाल दुबे, संदीप पांडेय, अमरजीत शर्मा, विवेक उपाध्याय। ये पेपर भोपाल प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी ने आउट किया था। pic.twitter.com/bEDiRPn3v0
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 23, 2024
प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार
इस पूरे मामले में एसटीएफ की टीम ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त करते हुए मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। इस मामले में गिरोह के सरगना राजीव नयन समेत 10 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पेपरलीक का मास्टरमाइंड राजीव नयन
यूपी एसटीएफ ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनका नाम संदीप पांडेय, अमरजीत शर्मा, सुभाष प्रजापति, सुनील रघुवंशी, विवेक उपाध्याय और विशाल है। वहीं इस मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ ने बताया कि भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस में सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी का प्रश्न पत्र छपा था। प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी की मदद से राजीव नयन मिश्रा ने RO/ARO का पेपर लीक करवाया था। सिपाही भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने RO/ARO का पेपर लीक करवाया था।
गैंग की लेडी मेंबर अभी है फरार
सिपाही भर्ती और RO/ARO पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा की महिला मित्र अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी है। राजीव नयन मिश्रा के पेपर लीक के धंधे से हो रही करोड़ों की कमाई को उसकी महिला दोस्त शिवानी ही हैंडल करती है। राजीव नयन मिश्रा को किससे कितना पैसा लेना है? कैसे लेना है? वह पैसा किसको कितना बंटना है? यह सब हिसाब किताब शिवानी रखती थी। राजीव नयन मिश्रा के साथ शिवानी भोपाल में ही रहती थी, लेकिन एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई और राजीव नयन की गिरफ्तारी के बाद से शिवानी फरार है।
भोपाल से दिल्ली और प्रयागराज भेजा पेपर
होटल से ही सुभाष प्रकाश ने क्वेश्चन पेपर की मोबाइल से फोटो खींचकर राजीव नयन मिश्रा को भेज दी। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में राजीव नयन मिश्रा ने यह पेपर प्रयागराज और दिल्ली में बैठे पेपर लीक गैंग के दूसरे नेटवर्क को भेज दिए। इस दूसरे नेटवर्क में डॉक्टर शरद पटेल, सौरभ शुक्ला, अमित सिंह, यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही अरुण सिंह, कामेश्वर, रवि अत्री और पुष्कर शामिल थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari