डिप्रेशन में आकर रोबोट ने की खुदकुशी
Dolly patil | Jul 04, 2024, 15:54 IST
QSA
आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। हालांकि, ये इस तरह का ऐसा पहला मामला माना जा रहा है। आपको बता दें ये मामला दक्षिण कोरिया से सामने आया है।
रोबोट ने की खुदकुशी : आत्महत्या से जुड़े मामले पूरी दुनिया से सामने आते हैं। अब टेक्नोलॉजी के इस दौर में ऐसा करने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश अपने-अपने तरीके से इस समस्या से निपटने के लिए लोगों की न केवल काउंसलिंग करते हैं। बल्कि उन्हें दवाओं के जरिए भी इलाज मुहैया कराया जाता है।
आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। हालांकि, ये इस तरह का ऐसा पहला मामला माना जा रहा है। ये मामला दक्षिण कोरिया से सामने आया है,ऐसा कहा जा रहा है कि एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली है। सेंट्रल साउथ कोरिया में नगर पालिका ने घोषणा की है वो एक मामले की जांच करेगा, जिसमें रोबोट ने खुद को सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक ये रोबोट नगर निगम के कार्यों में सहायता कर रहा था। नगर निगम टीम के एक अधिकारी ने कहा कि रोबोट लगभग एक साल से गुमी शहर के निवासियों को प्रशासनिक कार्यों में मदद दे रहा था।जानकारी के मुताबिक वो बीते हफ्ते सीढ़ियों से नीचे निष्क्रिय अवस्था में पाया गया। यानी वो एक्टिव नहीं था। इसी के साथ अधिकारी का कहना है कि चश्मदीदों ने रोबोट को गिरने से पहले इधर-उधर घूमते देखा,मानो कुछ गड़बड़ हो। इसी के साथ इन्होंने कहा घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि रोबोट काम के कारण तनाव में था।
जानकारी के मुताबिक रोबोट के पार्ट्स को एकत्रित कर लिया गया है। जिसके बाद इसे डिजाइन करने वाली कंपनी इसका विश्लेषण करेगी। इसी के साथ एक अन्य अधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि येआधिकारिक तौर पर शहर की नगर पालिका का हिस्सा था और हम में से एक ही था। आपको बता दें कि ये रोबोट सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता था और इसका अपना पब्लिक सर्विस कार्ड भी था।
![dolly patil]()
प्रशासन ने जांच करने की घोषणा की
प्रशासनिक कार्यों में मदद करता रोबोट
9 से 6 बजे तक काम करता था रोबोट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
dolly patil
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA