Google पर रूस ने लगाया इतना जुर्माना कि जानकर रह जाएंगे दंग
रूस और गूगल के बीच एक ऐसी जंग छिड़ी है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में चौतरफा हो रही है। दरअसल रूस (Russia ) ने गूगल पर 2 अनडिसिलियन रूबल यानी करीब 2.5 डिसिलियन डॉलर (decillion dollars ) का जुर्माना ठोका है। एक अनडेसिलियन एक ऐसी इकाई होती है, जिसके बाद 66 शून्य होते हैं। रूस ने गूगल पर जो जुर्माना लगाया है, वह धरती की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की कुल जीडीपी 100 ट्रिलियन डॉलर की है। इस जुर्माने को चुकाना गूगल के बस की बात इसलिए भी नहीं है।
ब्राजील की रोजी को भिंड के पवन से हो गया LOVE, जानिए दिलचस्प स्टोरी
इसलिए छिड़ी है गूगल और रूस में जंग
दरअसल, इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब लगभग चार साल पहले गूगल ने क्रेमलिन समर्थक और सरकारी मीडिया आउटलेट्स जारग्रेड टीवी (Outlets Jargrad TV ) और आरआईए फैन के यूट्यूब अकाउंट्स (RIA Fan YouTube Accounts ) को बैन करना शुरू कर दिया था। गूगल ने ये कार्रवाई कानून और व्यापार नियमों के उल्लंघन के बाद की थी।
Google से 300 करोड़ का पैकेज पाने वाले प्रभाकर राघवन हैं भोपाली
मॉस्को कोर्ट ने भी ठोका जुर्माना
इसके बाद ये मामला मॉस्को कोर्ट तक पहुंचा। जहां कोर्ट ने गूगल ( Google ) को फटकार लगाते हुए इन अकाउंट्स को बहाल करने का आदेश दिया। साथ ही गूगल पर कोर्ट ने जुर्माना लगाना भी शुरू कर दिया। कोर्ट के फैसले में कहा गया कि गूगल को नौ महीने के भीतर जुर्माना भरना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उसे रोजाना 100,000 रूबल का जुर्माना भरना होगा।
दिवाली शॉपिंग : इन 7 क्रेडिट कार्ड्स पर चल रहा जोरदार ऑफर
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक