सैफ अली अटैक : 10 लोगों में से की शरीफुल की पहचान, नर्स और सहायिका बनीं मुख्य गवाह

Jitendra Shrivastava | Feb 06, 2025, 22:08 IST
Share
thesootr
shariful-identification-parade-update Photograph: (thesootr)

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान परेड बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल में कराई गई। परेड के दौरान शरीफुल जैसे कद-काठी के 10 लोगों को लाइन में खड़ा किया गया।

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान परेड कराई, जिसमें सैफ के घर की नर्स और सहायिका ने उसे पहचाना। तकनीकी निगरानी और डीएनए जांच से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी ने डकैती के लिए बांद्रा और खार इलाकों की रेकी की थी।

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परेड आर्थर रोड जेल में कराई गई, जहां सैफ के घर की स्टाफ नर्स और सहायिका ने उसे पहचाना। इस मामले में पुलिस को तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं, जिनसे आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हो रही है।

पहचान परेड में शरीफुल की पहचान

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान परेड बुधवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल में कराई गई। परेड के दौरान शरीफुल जैसे कद-काठी के 10 लोगों को लाइन में खड़ा किया गया। सैफ के घर की नर्स एल्यामा फिलिप और घरेलू सहायिका जुनू ने शरीफुल को पहचान लिया। यह परेड तहसीलदार और पंचों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

ये खबरें भी पढ़ें...

सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी नागरिक

सैफ अली खान के फैंस के लिए खुशखबरी, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कैसे हुई थी गिरफ्तारी

शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी को पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर गिरफ्तार किया। उसकी लोकेशन और इंटरनेट प्रोटोकॉल डेटा रिकॉर्ड (IPDR) से पता चला कि वह बांद्रा में सैफ अली खान के घर के पास काम कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

डकैती की योजना और घटनाक्रम

शरीफुल ने बांद्रा वेस्ट के एक रेस्तरां में काम करते हुए इलाके की रेकी की थी। नौकरी छोड़ने के बाद, उसने 16 जनवरी को पैदल चलकर सैफ अली खान के घर के पास पहुंचकर डकैती की कोशिश की। इस दौरान उसने सैफ और नर्स पर हमला भी किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

104 भारतीयों की वापसी, अमेरिकी दूतावास का बयान: घुसपैठियों के लिए नहीं है जगह

डीएनए जांच की प्रतीक्षा में पुलिस

पुलिस अब आरोपी के कपड़ों, टोपी और घटना स्थल से मिले सबूतों की डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पसीने और खून के नमूनों का विश्लेषण जारी है, जो आरोपी के अपराध में शामिल होने की पुष्टि करेगा।

तकनीकी साक्ष्यों से हुआ बड़ा खुलासा

मोबाइल लोकेशन डेटा और IPDR ने शरीफुल की गतिविधियों को बांद्रा और खार इलाकों में ट्रेस किया। यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने सैफ अली खान के घर के आसपास कई बार आकर स्थिति का आकलन किया था।

Tags:
  • मुंबई न्यूज
  • सैफ अली खान
  • मुंबई
  • देश दुनिया न्यूज
  • saif ali khan attack
  • शरीफुल इस्लाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि