सैफ अली खान पर हमले की गुत्थी, पुलिस जांच में उठे कई सवाल

thesootr Desk | Jan 18, 2025, 10:07 IST
Share
saif ali khan Update
saif ali khan Update

15 जनवरी को सैफ अली खान पर हमलावर ने छह बार चाकू से हमला किया। घटना उनके घर में हुई, जहां करीना कपूर और बच्चे भी थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात एक जानलेवा हमला हुआ, जिसे लेकर अब तक कई सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी घर पर मौजूद थे। सैफ पर हमला एक गंभीर घटना है और पुलिस द्वारा किए जा रहे नए खुलासे इस मामले को और भी जटिल बना रहे हैं। आगे की जांच में कई जरूरी सवालों का समाधान होना बाकी है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है, लेकिन कई पहलू अभी भी साफ नहीं हो पाए हैं।

सैफ पर हुआ छह बार हमला

हमला बांद्रा स्थित सैफ के आलीशान घर में हुआ था, जब एक अज्ञात व्यक्ति चाकू से सैफ पर छह बार हमला किया। इनमें से दो घाव गंभीर थे, जो सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास थे। हमला तड़के सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ जब एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसा। उसने पहले सैफ के नौकरों पर हमला किया और फिर सैफ के हाथापाई करने पर उसे भी चाकू मार दिए।

पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

बांद्रा पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस का मानना है कि, हमलावर कोई परिचित ही हो सकता है, क्योंकि उसे घर के अंदर के कमरे और सैफ के फ्लोर के बारे में जानकारी थी। पुलिस ने इस संदिग्ध से पूछताछ के अलावा सैफ के घर के कर्मचारियों और मजदूरों से भी जानकारी जुटाई है।

शाहरुख खान से कनेक्शन

इस मामले में एक और दिलचस्प मोड़ सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान के घर मन्नत की रेकी के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस को शक है कि, शाहरुख के घर की रेकी और सैफ पर हमला करने वाला व्यक्ति एक ही हो सकता है।

खानदानी रईस हैं सैफ

क्या आपको पता है कि सैफ अली खान की कुल संपत्ति कितनी है, तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। जनवरी 2025 तक, सैफ की कुल संपत्ति ₹1,200 करोड़ से अधिक आंकी गई है। उनकी आलीशान जिंदगी और नवाबी अंदाज के बावजूद, हाल ही में उन पर हुए हमले ने हर किसी को चौंका दिया है। सैफ अली खान भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। उनकी संपत्ति में फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और पुश्तैनी नवाबी संपत्तियों का बड़ा योगदान है। पटौदी परिवार के नवाब होने के नाते, उनकी विरासत और धन का एक बड़ा हिस्सा उनकी कुल संपत्ति का हिस्सा है।

सीसीटीवी फुटेज आया समने

बता दें कि, हमलावर के सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग के बाहर एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो चेहरा ढके हुए और बैग लेकर सीढ़ियों से चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, एक बड़ा सवाल ये उठता है कि जब बिल्डिंग में घुसने वाला व्यक्ति सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था, तो उसे बाहर जाते समय फुटेज में जूते पहने हुए क्यों दिखे? इससे पुलिस को शक है कि अपराधी जूते लेकर आया था और उसने हमला करने के बाद ही उन्हें पहना।

सैफ अली खान प्रॉपर्टी इन भोपाल - भोपाल की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं सैफ अली खान, कहलाते हैं नवाब

डॉक्टरों ने कहा- सैफ खतरे से बाहर

सैफ के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं। सैफ को अस्पताल के आईसीयू वार्ड से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर चाकू सिर्फ 2 मिमी और अंदर घुसता, तो सैफ की रीढ़ की हड्डी को गंभीर नुकसान हो सकता था।

सीएम फडणवीस ने कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पुलिस को कई सुराग मिल चुके हैं और मुझे विश्वास है कि वे जल्दी ही इस मामले को सुलझा लेंगे।"

FAQ

  1. सैफ अली खान पर हमला कब हुआ था?
    15 जनवरी 2025 की रात सैफ अली खान पर हमला हुआ था।
  2. क्या सैफ अली खान की पत्नी और बच्चे हमले के समय घर पर थे?
    हां, सैफ की पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चे तैमूर और जेह घर पर थे।
  3. पुलिस ने हमले के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है?
    हां, पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
  4. क्या इस हमले में कोई नया खुलासा हुआ है?
    हां, पुलिस के नए खुलासे मामले को जटिल बना रहे हैं।
  5. क्या सैफ अली खान की हालत खतरे से बाहर है?
    हां, डॉक्टरों के अनुसार, सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Saif Ali Khan
  • सैफ अली खान
  • latest news
  • सैफ अली खान न्यूज
  • Kareena Kapoor Khan
  • मनोरंजन न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • saif ali khan stabbed
  • saif ali khan attacked
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती