सारा अली खान की चार धाम यात्रा पर रोक! मंदिर प्रशासन बोला- एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं
साल 2026 की चारधाम यात्रा इस बार भक्ति और नए नियमों के साथ चर्चा में है। बता दें कि 19 अप्रैल से शुरू हो रही इस पावन यात्रा के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर समिति (BKTC) ने इस बार यात्रा के लिए कुछ बहुत ही सख्त और नए नियम बनाए हैं।
समिति ने अब मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए सनातनी होना अनिवार्य कर दिया है। इसी नियम के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें दर्शन के लिए सनातनी होने का एफिडेविट देना होगा।
गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अब केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
समिति का कहना है कि ये कदम धामों की स्पिरिचुअल डिग्निटी (आध्यात्मिक गरिमा) बचाने के लिए है। इस प्रपोजल को सभी सहमति से मंजूरी दे दी गई है। अब केवल वही लोग मंदिर जा सकेंगे जिनकी हिंदू धर्म में पूरी आस्था है।
सारा अली खान को देना होगा सनातनी होने का प्रूफ
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस सारा अली खान (sara ali khan) भगवान शिव की भक्त हैं। वे अक्सर केदारनाथ और अन्य शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं। लेकिन इस बार BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि सारा अली खान को मंदिर में प्रवेश के लिए एफिडेविट देना होगा। इस लिखित डाक्यूमेंट्स में उन्हें ये बताना होगा कि उनकी आस्था सनातन धर्म में है। हेमंत द्विवेदी के मुताबिक जो भी सनातन धर्म को मानता है, वही सनातनी है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
BKTC के इस फैसले पर अब राजनीति भी काफी गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने हेमंत द्विवेदी के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पूछा कि क्या अब भगवान और भक्त के बीच एफिडेविट आएगा?
कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या बड़े मुस्लिम नेताओं से भी सबूत मांगा जाएगा? उन्होंने इसे आस्था का अपमान बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
चारधाम यात्रा 2026 का पूरा शेड्यूल
इस साल की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है। अक्षय तृतीया के शुभ दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सबसे पहले खुलेंगे।
इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। अंत में 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का समय तय है। अब तक 6 लाख से ज्यादा भक्त अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
सुरक्षा और बजट की तैयारी
उत्तराखंड सरकार यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए भारी निवेश कर रही है। इस साल यात्रा के इंतजामों के लिए 121 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों और धामों में व्यवस्था सुधारी जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए भी नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चल रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह