चारधाम यात्रा में डिजिटल टोकन से होंगे दर्शन, केदारनाथ-बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी गोल्फ कार्ट

Aman Vaishnav | Jan 06, 2026, 12:20 IST
Share
chardham yatra digital token system new 2026
chardham yatra digital token system new 2026

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। नई दर्शन व्यवस्था जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए नए नियम जारी हुए हैं।
  • केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
  • डिस्प्ले बोर्ड पर अपका टोकन नंबर और दर्शन करने का समय दिखेगा।
  • दिव्यांगों के लिए खास गोल्फ कार्ट और एटीवी चलेंगी।
  • पर्यटन स्थलों के लिए सर्टिफाइड गाइड की व्यवस्था भी की जाएगी।

डिजिटल टोकन से मिलेगी कतारों से मुक्ति

आगामी चारधाम यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाई गई है। मंदिरों में अब लंबी कतारों से राहत दी जाएगी। इस बार डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। टोकन मिलने के बाद लाइन में नहीं लगना होगा। स्क्रीन पर नंबर आने पर ही प्रवेश मिलेगा।

Top Places to Visit in Yamunotri for a Spiritual Journey- ChardhamPlan
Top Places to Visit in Yamunotri for a Spiritual Journey- ChardhamPlan

डिस्प्ले बोर्ड पर मिलेगी जानकारी

केदारनाथ और बद्रीनाथ में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर वर्तमान टोकन नंबर की जानकारी मिलेगी। श्रद्धालुओं को दर्शन का संभावित समय भी बताया जाएगा। इससे यात्री अपने समय का सही मैनेजमेंट कर सकेंगे। पिछली बार की कमियों को दूर किया जाएगा। जनवरी अंत तक ये नया प्लान पूरा तैयार होगा।

f0fec518-1d3
f0fec518-1d3

असमर्थ यात्रियों के लिए विशेष वाहन सुविधा

व्हीलचेयर पर निर्भर यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी। चलने में असमर्थ लोगों के लिए वाहन चलेंगे। गोल्फ कार्ट और आल टेरेन व्हीकल (एटीवी) उपलब्ध रहेंगे। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों की राह आसान होगी।

गोल्फ कार्ट एक छोटीऔर बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है। इसका उपयोग बुजुर्गों और दिव्यांगों को कम दूरी तक (जैसे मंदिर परिसर या एयरपोर्ट पर) लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।

गोल्फ़ गाड़ी - विकिपीडिया
गोल्फ़ गाड़ी - विकिपीडिया

आल टेरेन व्हीकल (ATV) एक ऐसी मजबूत गाड़ी है जो उबड़-खाबड़ रास्तों, कीचड़, रेत और पत्थरों पर आसानी से चल सकती है। इसमें चौड़े टायर और मजबूत इंजन होता है। इससे यह पहाड़ी और मुश्किल रास्तों पर भी नहीं फंसती।

All-terrain vehicle - Wikipedia
All-terrain vehicle - Wikipedia

सूचना पटल और प्रशिक्षित गाइड की व्यवस्था

रास्ते में जानकारी देने का सिस्टम बेहतर बनाया जाएगा। खास जगहों पर बोर्ड (साइनेज) और क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को जरूरी जानकारी तुरंत मिल सके। पर्यटन विभाग अब सर्टिफाइड गाइड तैनात करेगा। इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम की योजना बनेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों का अनुभव सुखद बनाना है।

एक्सट्रा पार्किंग की तैयारी

केदारनाथ रोपवे शुरू होने से यात्री बढ़ सकते हैं। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में पार्किंग क्षेत्र बढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शीतकालीन यात्रा में अब तक 15 हजार यात्री पहुंचे हैं।

विश्व के सबसे लंबे रोपवे में शामिल होगा केदारनाथ रोपवे, सफर होगा आसान,  जानिए कितनी होगी इसकी लंबाई - Kedarnath ropeway will be included in the  worlds longest ropeway know ...
विश्व के सबसे लंबे रोपवे में शामिल होगा केदारनाथ रोपवे, सफर होगा आसान, जानिए कितनी होगी इसकी लंबाई - Kedarnath ropeway will be included in the worlds longest ropeway know ...

चार धाम यात्रा में कौन कौन सी जगह आती है?

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में मुख्य रूप से चार पवित्र स्थल शामिल हैं। इनमें उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम आते हैं। इन चारों धामों के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमालय की ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। जहां अब सरकार डिजिटल टोकन और गोल्फ कार्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भगवान शिव का अनोखा रूप और पांडवों के पापों से जुड़ा है केदारनाथ मंदिर का रहस्य

अब आप आसानी से पहुंचेंगे गंगोत्री धाम, MP में ऐसे अपग्रेड होगा नेशनल हाइवे-34

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

चार धाम यात्रा के लिए जरूरी नहीं है पंजीकरण, जानें और क्या बोले उत्तराखंड के मंत्री

Tags:
  • उत्तराखंड
  • गंगोत्री
  • बद्रीनाथ
  • यमुनोत्री
  • केदारनाथ
  • चार धाम यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती