सत्येंद्र जैन की होगी CBI जांच,कैदियों से प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप

Jitendra Shrivastava | Mar 30, 2024, 14:27 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डीजी संदीप गोयल समेत तिहाड़ जेल के अन्य अधिकारियों राजकुमार और मुकेश प्रसाद पर साल 2019-22 के बीच 12.50 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप लगाया था।

BHOPAL. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप है।

हाई प्रोफाइल कैदियों से वसूली का आरोप

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में 10 करोड़ रुपए की उगाही करने का आरोप है। सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप है। इसके अलावा महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन और संदीप गोयल समेत तिहाड़ जेल के अन्य अधिकारियों राजकुमार और मुकेश प्रसाद पर साल 2019-22 के बीच 12.50 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप लगाया था।

दिल्ली के LG को भी भेजी थी शिकायत

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के LG को एक शिकायत भी भेजी थी। आरोप है कि सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के अन्य अधिकारियों ने पैसे की एवज में अपने सरकारी पद का दुरप्रयोग करते हुए जेल में बंद कैदियों को जेल मैन्युअल के खिलाफ कई सुविधाएं मुहैया करवाई थीं। बता दें कि कि मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को तत्कालीन जेल अधिकारियों ने न सिर्फ जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दी बल्कि, अन्य कैदियों से मसाज तक मुहैया करवाई थीं।

उप राज्यपाल ने की थी CBI जांच की अनुशंसा

दरअसल, गृह मंत्रालय से इस मामले में फरवरी में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल को एक लेटर लिखकर आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से एक हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली रैकेट चला रहे हैं। सीबीआई ने बताया कि जैन ने महाठग सुकेश से बतौर प्रोटेक्शन मनी 10 करोड़ रुपए मांगी थी। वहीं सुकेश ने आरोप लगाया है कि साल 2018 से 2021 के बीच सत्येंद्र जैन ने उससे या तो खुद या अपने सहयोगियों के माध्यम से धन की उगाही की है।

सत्येंद्र जैन अभी अंतरिम चिकित्सा जमानत पर है

बता दें कि सत्येंद्र जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उनकी आखिरी जमानत याचिका इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके पहले जेल के बाथरूम में गिरने के बाद 26 मई, 2023 को उन्हें अंतरिम चिकित्सा जमानत दी गई थी। जमानत अवधि के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है।

Tags:
  • CBI
  • सत्येंद्र जैन
  • प्रोटेक्शन मनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती