SBI ने शुरू की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम, जमा करने पर मिलेगा तगड़ा प्रॉफिट, ऐसे उठाएं फायदा

Pratibha ranaa | Jul 17, 2024, 10:21 IST
Share
SBI Amrit Vrishti Scheme
SBI Amrit Vrishti Scheme

अमृत वृष्टि योजना 31 मार्च, 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है। निवेशक इस स्कीम में निवेश एसबीआई ब्रांच जाकर या योनो एसबीआई और योनो लाइट (मोबाइल बैंकिंग ऐप) और एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग (आईएनबी) के जरिए कर सकते हैं।

एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए तगड़ी स्कीम लेकर आया है। SBI ने अपने कस्टमर्स के लिए अमृत वृष्टि नाम से एक नई स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में पैसा जमा करने पर तगड़ा प्रॉफिट मिलेगा। ये स्कीम डोमेस्टिक और नॉन रेसीडेंट दोनों कस्टमर्स के लिए है। एसबीआई की ये योजना 15 जुलाई, 2024 से लागू हो चुकी है।

इतना मिलेगा ब्याज

दरअसल हाल ही में एसबीआई अपने कस्टमर्स के लिए एक स्टपेशल एफडी स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम का नाम अमृत वृष्टि है। इसमें 444 दिन के लिए पैसा निवेश करने पर निवेशकों को 7.25% की सालाना दर से ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा SBI सीनियर सिटीजन को 0.50% अतिरिक्त ब्याज देगा। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के लेन- देन की सुविधा देता है।

कहां से कर सकते हैं निवेश?

SBI के नजदीकी ब्रांच, योनो एसबीआई और योनो लाइट (मोबाइल बैंकिंग ऐप), और एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग (आईएनबी) के माध्यम कस्टमर्स अमृत वृष्टि योजना में निवेश कर सकते हैं। अमृत वृष्टि योजना की शुरुआत 15 जुलाई को हुई है। कस्टमर्स 31 मार्च, 2025 तक ही इसमें निवेश कर सकेंगे।

अमृत वृष्टि योजना के बारे में ये भी जानिए...

  • निवेशक 444 दिनों की अवधि के लिए न्यूनतम 1,000 और अधिकतम 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
  • इस योजना पर 7.25% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलती है, जो एसबीआई द्वारा दी जाने वाली सबसे अधिक ब्याज दरों में से एक है।
  • ब्याज चक्रवर्ती आधार पर भुगतान किया जाता है, जिसका अर्थ है कि आपको अपने जमा पर अधिक ब्याज मिलता है।
  • यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ देती है।
  • वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है, जिससे उनकी ब्याज दर 7.75% हर साल हो जाती है।

  • पात्रता: डोमेस्टिक और नॉन रेसीडेंट
  • न्यूनतम जमा: 1,000
  • अधिकतम जमा: 15 लाख
  • जमा अवधि: 444 दिन

ब्याज दर

  • सामान्य नागरिकों के लिए: 7.25% प्रति वर्ष
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 7.75% प्रति वर्ष
  • अतिरिक्त लाभ: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% अतिरिक्त ब्याज

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एसबीआई
  • SBI
  • स्पेशल डिपॉजिट स्कीम
  • एसबीआई की नई स्कीम
  • SBI Amrit Vrishti Scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा