दिल्ली शराब नीति में घोटाले अब ‘आप’ को भी आरोपी बनाने की तैयारी! सुप्रीम कोर्ट में ईडी बताएगी कि पार्टी को कैसे मिला लाभ

Pratibha Rana | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली शराब नीति में घोटाले अब ‘आप’ को भी आरोपी बनाने की तैयारी! सुप्रीम कोर्ट में ईडी बताएगी कि पार्टी को कैसे मिला लाभ
दिल्ली शराब नीति में घोटाले अब ‘आप’ को भी आरोपी बनाने की तैयारी! सुप्रीम कोर्ट में ईडी बताएगी कि पार्टी को कैसे मिला लाभ

चुनाव सिर पर है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी अब ‘आप’ को आरोपी बनाने की तैयारी में जुट गई है।

New Delhi. चुनाव सिर पर है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी अब ‘आप’ को आरोपी बनाने की तैयारी में जुट गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार ( 4 अक्टूबर) को आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पूछा था कि शराब नीति का सीधे तौर पर लाभ आम आदमी पार्टी को मिला है, मनीष सिसौदिया को नहीं। ऐसे में एजेंसी ने अभी तक पार्टी को आरोपी क्यों नहीं बनाया है? इस पर ईडी आज यानी 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करेगी। दूसरी ओर, आज ही सुप्रीम कोर्ट में आज फिर मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

पूरा मामला एक राजनीतिक दल के खिलाफ...

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देगी कि वह दिल्ली शराब नीति में घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाएगी। जस्टिस संजीव खन्ना ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से पूछा था कि जहां तक पीएमएलए का सवाल है, आपका पूरा मामला यह है कि यह एक राजनीतिक दल के खिलाफ गया है. वह राजनीतिक दल अभी भी आरोपी नहीं है। आप इसका जवाब कैसे देंगे?

क्या सिसोदिया को मिलेगी जमानत?

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। सिसोदिया को इस साल फरवरी में शराब नीति घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया। तब से सिसोदिया जेल में हैं, वहीं जामनत के पहले भी प्रयास किए गए, लेकिन कोर्ट ने जमानत नहीं दी। दूसरी ओर, इस मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह के यहां बुधवार को ईडी ने छापेमारी की थी, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में अब पूरी पार्टी ही सवाल उठने लगे हैं।

संजय सिंह को दिनेश अरोड़ा से करोड़ो रुपए मिले : ईडी

ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान साक्ष्य सामने आए हैं कि संजय सिंह को शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा से करोड़ो रुपए मिले हैं। ईडी का आरोप है कि संजय सिंह उत्पाद नीति निर्माण में शामिल थे। संजय सिंह को रिश्वत मिली। संजय सिंह के खिलाफ ताजा सबूत मिलने के बाद ईडी ने सीबीआई को भी पत्र लिखा था। ईडी का कहना है कि उनके पास दिनेश अरोड़ा के अलावा और भी बयान हैं जिनमें संजय सिंह का नाम लिया गया है।

छापे के विरोध में आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के यहां ईडी की छापेमारी से प्रतापगढ़ जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ रहा है। पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

Tags:
  • Hearing in Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • Delhi liquor policy scam
  • Kejriwal increasing troubles
  • Manish Sisodia bail
  • दिल्ली का शराब नीति घोटाला
  • केजरीवाल की बढ़ती परेशानी
  • मनीष सिसौदिया की जमानत
  • आप पर कसेगा शिकंजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती