भारत से ''सीमा हैदर'' को पाकिस्तान भेजो, सीमा पाक नहीं लौटी तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, आतंकियों ने जारी किया वीडियो

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भारत से ''सीमा हैदर'' को पाकिस्तान भेजो, सीमा पाक नहीं लौटी तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे,  आतंकियों ने जारी किया वीडियो

Noida/islamabad. नोएडा के सचिन के प्रेम-प्रसंग के चलते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौजूद एक हथियारबंद आतंकी सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने को कहता नजर आ रहा है। आतंकी धमकी देता है कि अगर सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान को नहीं सौंपा गया तो इसका अंजाम पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं और दूसरे गैर मुस्लिमों को भुगतना होगा। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलूचिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने जारी किया है। इसे पाकिस्तान के कुछ जर्नलिस्ट्स ने शेयर किया है। मामले में भारत की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। 



पाकिस्तान से ऐसे भारत आई सीमा



सीमा का दावा है कि पबजी गेम के जरिए उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ। दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं।



वीडियो में क्या है?



यह वीडियो करीब 50 सेकेंड का है। इस वीडियो में चार से पांच नकाबपोश दिख रहे हैं। सभी के हाथों में राइफल नजर आती हैं। बीच में बैठा एक शख्स कहता है- हमारे जखरानी कबीले की एक लड़की पाकिस्तान से दिल्ली गई है। ये बात समझ लो कि अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहां-जहां हिंदू या दूसरे मजहबों के लोग मौजूद हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इज्जत प्यारी है तो वो लड़की (सीमा हैदर) और उसके बच्चे वापस कर दो। हम बलोच कौम हैं, तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान कौम जिंदाबाद, बलोच कौम जिंदाबाद।



वीडियो कितना सही?



इस बारे में दो चीजों पर गौर करना जरूरी है। पहली बात : सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर जखरानी ने इंडियन मीडिया से बातचीत में पूरा नाम गुलाम हैदर जखरानी बताया था। इसमें जखरानी सरनेम उसके कबीले का है। मंगलवार को सामने आए आतंकियों के वीडियो में भी वो खुद को जखरानी कबीले का बता रहे हैं। इससे लगता यही है कि भले ही हथियारबंद लोग आतंकी हों या न हों, लेकिन वो शायद जखरानी कबीले से ताल्लुक जरूर रखते हैं। दूसरी बात : पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) की काफी दहशत है। इसने अब तक सैकड़ों पाकिस्तानी फौजियों की जान ली है। अब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) भी इसके साथ है। लिहाजा, BLA अब बेहद खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका है। इसके पास महिला सुसाइड बॉम्बर स्क्वॉड भी है। वीडियो के आखिर में हथियारबंद लोग पाकिस्तान जिंदाबाद और बलोच कौम जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। सवाल ये है कि अगर ये पाकिस्तानी फौज और वहां की सरकार के दुश्मन हैं तो फिर जिंदाबाद के नारे कैसे लगा दिए।



सीमा हैदर का मामला क्या है?



सीमा गुलाम हैदर और उसके प्रेमी सचिन को पिछले हफ्ते नोएडा जेल से रिहा किया गया था। जांच एजेंसियों के सामने सवाल ये है कि सीमा क्या सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची? इसमें कोई लव ट्रैप एंगल है? या फिर वह कोई देश विरोधी गतिविधि में शामिल है?

गिरफ्तारी से पहले सीमा और सचिन 50 दिन एक साथ नोएडा में रहे। इस दौरान दोनों ने क्या किया? कहां गए? इसकी भी जांच हो रही है। सीमा ने अब तक ज्यादातर बातों को प्रूफ करने के लिए सबूत भी दिए हैं।



सीमा ने सचिन के साथ नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में की शादी 



सीमा का दावा है कि वो PUBG से संपर्क में आए सचिन से शादी करने के लिए भारत आई थी। सीमा ने सचिन के साथ नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की, फिर भारत आई। अब उसने हिंदू धर्म भी अपना लिया है। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान लौटने के बजाय वो मरना पसंद करेगी।



कौन है सीमा का पहला पति, क्या करता है काम?



नोएडा पुलिस के मुताबिक सीमा की शादी फरवरी 2014 में सिंध के ही गुलाम हैदर जखरानी से हुई। चार बच्चे हुए। पति कराची में टाइल्स लगाने का काम करता था। 2019 में गुलाम काम की तलाश में सऊदी अरब चला गया। इसी दौरान सीमा की पहचान पबजी गेम खेलते समय ग्रेटर नोएडा के सचिन से हुई। दोनों ने नेपाल में मिलने का प्लान बनाया। काठमांडू के एक होटल में दोनों 7 दिन रहे। फिर सीमा वापस पाकिस्तान चली गई। इसके बाद सीमा ने ट्रैवल एजेंट की मदद से टूरिस्ट वीजा लिया और 4 बच्चों के साथ नेपाल पहुंची। वहां से बस से दिल्ली और फिर सचिन के पास नोएडा पहुंची। जांच में यह भी पता चला कि सीमा और सचिन दोनों ने मिलकर भारत पहुंचने का रास्ता खोजा। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब पर काफी वीडियो देखे।


send Pakistan to the border threat of terrorists इंटरनेशनल न्यूज video of terrorists from Pakistan Pakistan border and India's Sachin's love story पाकिस्तान भेजो सीमा को International News आतंकियों की धमकी पाकिस्तान से आया आतंकियों का वीडियो पाकिस्तानी सीमा और भारत के सचिन की प्रेमकथा