अब कैसी है शाहरुख खान की तबीयत? जूही चावला ने बताया अपने दोस्त का हाल

Aparajita Priyadarshini | May 23, 2024, 10:50 IST
Share
GET
GET

शाहरुख की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब देश-दुनिया फैंस ये जानने के लिए परेशान हैं कि उनकी तबीयत कैसी है। शाहरुख अभी भी अस्पताल में हैं या उन्हें डिस्चार्ज किया या नहीं

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस के लिए बुधवार शाम को एक परेशान करने वाली खबर सामने आई। शाहरुख की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब फैंस ये जानने के लिए परेशान हैं कि उनकी तबीयत कैसी है। शाहरुख अभी भी अस्पताल में हैं या उन्हें डिस्चार्ज किया या नहीं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनकी करीबी दोस्त जूही चावला भी शाहरुख खान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने अपने दोस्त का हेल्थ अपडेट दिया है।

क्या कहा जूही चावला ने

जूही चावला ने बताया कि शाहरुख डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे, मंगलवार को वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब वो अच्छा महसूस कर रहे हैं। भगवान ने चाहा तो रविवार को वो स्टैंड में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे।

अहमदाबाद में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

मंगलवार 22 मई को KKR और SRH के बीच हुए प्ले-ऑफ मैच के दौरान किंग खान की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि एक्टर को तेज गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन हो गया है।
अहमदाबाद में मैच वाले दिन रिकॉर्ड 45.2 डिग्री पारा पहुंच गया था। बुधवार को यहां तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौर करने वाली बात है कि केकेआर आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में केकेआर का मुकाबला राजस्थान या हैदराबाद से होना है। रविवार को फाइनल मुकाबले पर हर किसी की नजर है

डीहाइड्रेशन होने के क्या कारण हैं

डीहाइड्रेशन होने के पीछे कम पानी पीना एक सामान्य और आम कारण माना जाता है, लेकिन इसके पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

  • कई बार शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बिगड़ने पर भी यह समस्या हो सकती है।
  • बहुत ज्यादा शराब पीने या फिर दवाओं का सेवन करने से भी ऐसा हो सकता है।
  • कई बार डायबिटीज या फिर डायरिया होने पर भी ऐसी समस्या हो सकती है।
  • कैफीन या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से भी ऐसा हो सकता है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • kkr
  • juhi chawla
  • SRH
  • SHAHRUKH KHAN IN HOSPITAL
  • शाहरुख डिहाइड्रेशन का शिकार
  • गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा