संजय राउत को हुई जेल, बीजेपी नेता की पत्नी ने दर्ज करवाया था केस, जानें पूरा मामला
Sourabh Bhatnagar | Sept 26, 2024, 14:10 IST
राउत जाएंगे जेल!
शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत मानहानि के एक मामले में दोषी पाए गए हैं। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
शिव सेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपए के मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने राउत को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसको लेकर मेधा ने राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि राउत को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है।
मामला साल 2022 का है, जब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। राउत ने उन पर और उनके एनजीओ युवा प्रतिष्ठान पर 100 करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। राउत के आरोपों को खारिज कर मेधा ने कहा था कि उन पर लगाए गए राउत के आरोप निराधार हैं। इसके बाद मेधा ने संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उन पर 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया था।
बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट ने कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में कहा था कि संजय राउत द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसके कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया था। उनका कहना है कि इससे उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी।
कोर्ट के इस फैसले पर शिवसेना सांसद ने कहा, मैं कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं लेकिन यकीन नहीं कर सकता कि उन्होंने ऐसा आदेश दिया है। राउत ने कहा, हम उस देश में न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, जहां प्रधानमंत्री ( नरेंद्र मोदी ) गणेश उत्सव के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के घर जाते हैं और मोदक खाते हैं।
यह है पूरा मामला
मेधा ने कोर्ट में क्या कहा
राउत बोले- यकीन नहीं हो रहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava