अगर दुकानदार बिका हुआ सामान वापस नहीं ले तो होगी कानूनी कार्रवाई
Sandeep Kumar | Nov 11, 2024, 11:23 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-11T101236.999
अगर कोई दुकानदार बिका हुआ सामान उसी रूप में वापस लेने से इनकार कर रहा है तो उस पर ग्राहक को उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है। आइए जानते हैं कैसे...
मान लीजिए आपने कोई सामान किसी मॉल या दुकान से खरीदा है। आपके इस सामान में कोई खराबी आ गई है या छोटा-बड़ा हो रहा है तो आपके पास ये अधिकार है आप उस सामान को उसी रुप में दुकान या मॉल में वापस कर सकते हैं। अगर दुकानदार सामान वापस लेने से इनकार करता है तो ग्राहक के पास ये अधिकार है कि वो उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकता है।
दरअसल एक महिला ने अहमदाबाद के शोरूम से अपने पति के लिए 16 हजार रुपए की घड़ी खरीदी थी। पति की कलाई के लिए पड़ी की बेल्ट छोटी निकली। महिला ने घड़ी वापस करनी के लिए वापस शोरूम गई पहुंची। दुकान मालिक ने घड़ी वापस लेने से इनकार कर दिया। महिला ने उपभोक्ता संरक्षण में शिकायत दर्ज कराई है। law experts के मुताबिक, अगर shopkeeper के दावे के बावजूद कोई चीज ग्राहक की जरूरतों से मेल नहीं खाती है तो ग्राहक के पास उसे जस के तस वापस करने का अधिकार है। अगर दुकानदार चीज वापस लेने से मना करता है तो ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
दुकानदार सामान वापस लेने से नहीं कर सकता इनकार
गुजरात सरकार के सर्कुलर के मुताबिक, अगर कोई व्यापारी बचा हुआ माल वापस लेने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।
ये है पूरा मामला
FAQ
- ग्राहक के पास सामान वापस करने का अधिकार क्यों है ?
ग्राहक के पास सामान वापस करने का अधिकार है। अगर सामान में कोई खराबी है या वह ग्राहक की आवश्यकता को पूरा नहीं करता है, तो ग्राहक उसे उसी अवस्था में वापस कर सकता है। - अगर दुकानदार सामान वापस ना ले तो ग्राहक को क्या करना चाहिए?
अगर दुकानदार सामान वापस लेने से इनकार करता है, तो ग्राहक उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकता है। यह उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने का एक कानूनी उपाय है। - उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करने पर क्या प्रक्रिया होती है?
उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करने के लिए ग्राहक को अपनी समस्या और सबूत (जैसे बिल, सामान की फोटो आदि) के साथ फोरम का दरवाजा खटखटाना होगा। फोरम उसकी सुनवाई करेगा और दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ सजा या जुर्माना लगा सकता है। - गुजरात सरकार का सर्कुलर क्या कहता है ?
गुजरात सरकार का सर्कुलर कहता है कि अगर कोई व्यापारी बचा हुआ माल वापस लेने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज की जा सकती है और दोषी पाए जाने पर उसे सaza और जुर्माना हो सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava