उत्तर भारत में गिरेगी बर्फ, मध्य प्रदेश में आज का मौसम, आज से छा सकते हैं बादल
Pooja Kumari | Dec 13, 2023, 24:00 IST
उत्तर भारत में गिरेगी बर्फ, मध्य प्रदेश में आज का मौसम, आज से छा सकते हैं बादल
मध्य प्रदेश में अब ठंड काफी बढ़ चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कोहरा और शीतलहर में बढ़ोतरी हो सकती है।
BHOPAL. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तरी हवा का रुख दक्षिणी होने के बाद मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही उत्तर भारत में बर्फ गिर सकती है और मध्यप्रदेश राज्य में ठंड बढ़ेगी। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के बाद ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। दिसंबर का एक पखवाड़ा बीतने को हैं, लेकिन इस बार कड़ाके की सर्दी का दौर अभी शुरू नहीं हो पाया है। पिछले दो-तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में जरूर थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। अगले दो-तीन दिन भी न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा।
मप्र में ठंड काफी बढ़ चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कोहरा और शीतलहर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ठंड की वजह से पूरे प्रदेश में लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार अभी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि पश्चिमी विझोभ की वजह से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में कोहरा और ठंड का प्रकोप पूरे राज्य में बढ़ सकता है।
दिसंबर की शुरुआत से ही लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इसके कारण बादलों की स्थिति बन रही है। इस समय उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में मंगलवार को शहर में दोपहर बाद हल्के बादल दिखाई दिए। सुबह धुंध रही और 8 बजे तक विजिबिलिटी 2 हजार मीटर के आसपास रही। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरा और शीतलहर में बढ़ोतरी की संभावना
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 12.4 डिग्री था
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari